फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: मजाक की आड़ में सपना चौधरी ने लुसिंडा पर मारा गंदा कमेंट, सामने आया वीडियो

Sun, 15 Oct 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary
बात पीछे अर्शी को पीटने की धमकी देने वाली सपना चौधरी खुद किसी और कंटेस्टेंट पर कैसी भद्दी टिप्पणियां करती हैं यह शायद आपने शो में नहीं देखा होगा। हाल ही में शो का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है जिसमें वह लुसिंडा पर कमेंट करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sabyasachi Satapathy
घर के गार्डेन एरिया में सपना, लुसिंडा, पुनीश, साब्यसाची, विकास और बंदगी साथ बैठकर गप मार रहे थे। तभी सपना ने लुसिंडा की ओर इशारा करते हुए कहा, 'ये गोरे कैसे पैदा होते हैं'। यह वाला हिस्सा तो आपने शो में देखा होगा। लेकिन असल में सपना ने इसके बाद जो कहा उस पर यकीन करना मुश्किल है।

BIGG BOSS 11: सपना चौधरी ने इस मेल कंटेस्टेंट के साथ लगाए हॉट ठुमके और फिर...
 
विज्ञापन

3 of 5
Puneesh Sharma
सपना ने लुसिंडा के बारे में कहा, 'ये बहुत सुंदर है'। तभी साब्यसाची बोल पड़े, 'बस इसके होंठ खराब हैं'। मामला यही नहीं रुका, पुनीश साहब भी टीका-टिप्पणी के इस विशेष सेशन में कूद पड़े और सीधे-सीधे लुसिंडा से पूछ डाला, 'क्या होठों को बोटॉक्स कराया है?' लुसिंडा शायद इनकी बात समझ नहीं पा रही थीं और उनके चेहरे पर कंफ्यूजन साफ दिख रहा था।
 

4 of 5
Lucinda Nicolas
सपना चौधरी ने बात को आगे खींचते हुए लुसिंडा की तुलना कुत्ते तक से कर डाली। उन्होंने कहा, 'ये तो फॉरेन की रॉटवीलर है'। बंदगी ने भी सपना की बात पर चुटकी लेते हुए उन्हें अपनी बात रिपीट करने कहा, जिसके बाद सपना मैडम ने एक बार फिर लुसिंडा पर कमेंट मार डाला। गौरतलब है कि रॉटवीलर कुत्ते की एक नस्ल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bandgi Kalra
लुसिंडा निकोलस 'बिग बॉस 11' की ही एक कंटेस्टेंट है। हां, हो सकता है कि आपकी नजर इन पर कम ही गई हो क्योंकि ये अभी तक किसी भी झगड़़े या विवाद में फंसी नहीं हैं। ये ऑस्ट्रेलिया से हैं और इन्हें हिन्दी न के बराबर ही आती है।

वीडियो में देखें कैसे सपना चौधरी, पुनीश शर्मा और साब्यसाची ने लुसिंडा पर गंदे कमेंट्स किये-
  Why is this angle being ignored I feel disgusted😫😖 #BB11 pic.twitter.com/eFQk2a8ham — 👑 (@iootid) October 12, 2017


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें