फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Rawal: रामायण में विभीषण के किरदार से रातों रात फेमस हो गए थे मुकेश रावल, रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

Tue, 15 Nov 2022 08:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुकेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर शो 'रामायण' की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इस शो की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इसकी स्टार कास्ट को जाता है। रामायण का किरदार निभाने वाले हर शख्स ने इस शो को यादगार बनाया है। इन्हीं में से एक किरदार विभीषण का भी था। इस महत्वपूर्ण रोल को मुकेश रावल ने निभाया था। आइए उनके जुड़ी कुछ अहम बातें आपको बताते हैं। 
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सामने आया बड़ा अपडेट, 'राजू' का किरदार नहीं निभाएंगे कार्तिक आर्यन
विज्ञापन

2 of 4
मुकेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश का जन्म साल 1951 में मुंबई में हुआ था। हिंदी भाषा के अलावा उन्होंने गुजराती इंडस्ट्री में काफी काम किया। जिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा वो गुजराती फिल्मों में भी नजर आए।
Yashoda Box Office Collection: 'यशोदा' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, सोमवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

3 of 4
मुकेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा मुकेश छोटे पर्दे पर भी काफी ज्यादा काम कर चुके हैं। रामायण के विभीषण के किरदार से वह रातों रात फेमस हो गए थे। इस किरदार को लोग आज भी याद किया करते हैं। रामायण के अलावा वह हसरतें, बीन्द बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो गुजराती सीरियल नस नस में खुन्नस में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2016 में प्रसारित हुआ था।
Bigg Boss 16: बिग बॉस की चाल में फंसे घर के सारे कंटेस्टेंट्स, साजिद खान बने राजा बाकियों का ऐसा हुआ हाल
विज्ञापन

4 of 4
मुकेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश के फैंस को तब गहरा सदमा पहुंचा था जब यह खबर सामने आई कि ट्रेन हादसे में उनकी जान चली गई है। यह घटना 15 नवंबर साल 2016 की है। मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पुलिस को उनका शव मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश रावल ने अवसाद में खुदकुशी कर ली थी। हालांकि उनके घरवालों से इस बात से साफ इंकार कर दिया।
Akshay Kumar: अक्षय ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी नहीं हैं भारत के नागरिक, जानिए किस देश से रखते हैं ताल्लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें