फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के ये पांच सीरियल्स हुए थे सबसे ज्यादा मशहूर, 'शक्तिमान' तो 14 साल बाद कर रहा वापसी

Fri, 20 Dec 2019 12:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sonpari,Shaktimaan and Shaka Laka Boom Boom - फोटो : file photo
टीवी पर सास बहू सीरियल्स के अलावा बच्चों के सीरियल्स ने भी लंबे वक्त तक कब्जा जमाए रखा। इन सीरियल्स का क्रेज ऐसा होता था कि बच्चे स्कूल का होमवर्क खत्म कर इन शोज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करते थे। खास बात है कि कुछ सीरियल्स बच्चों को ज्ञान की बातें भी बताते थे तो कुछ उन्हें सपनों की दुनिया में ले जाते थे। अब यह सीरियल्स बंद हो चुके हैं लेकिन फिर भी इन शोज का चाव ऐसा है कि अब भी लोग उन्हें दोबारा देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जानिए ऐसे पांच सीरियल्स के बारे में जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गए और लोग इन्हें आज भी देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Shaktimaan - फोटो : file photo
शक्तिमान
टीवी की दुनिया के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' (Shaktimaan) के लिए उत्सुकता आज भी लोगों के बीच उतनी ही है जितनी कि पहले थी। इस किरदार को छोटे पर्दे पर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने निभाया था और 8 साल तक 'शक्तिमान' बनकर मनोरंजन किया। यह शो साल 2005 में बंद हुआ था। खास बात है कि यह शो 14 साल बाद फिर से वापसी कर रहा है। इस बार यह शो एनिमेटेड सीरीज में आएगा। एनिमेटेड सीरीज के पोस्टर को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। यह सीरीज ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Shaka Laka Boom Boom - फोटो : file photo
शाका लाका बूम बूम
टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' याद है आपको ? ये शो काफी मशूहर हुआ था और इसने इसके लीड किरदार संजू को भी घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस किरदार को किंशुक वैद्य ने निभाया था। इस सीरियल में दिखाया गया था कि संजू के पास एक पेंसिल होती है जिससे वह जो चाहता है वो पेपर बनाता है और चीज असलियत में सामने आ जाती थी। इस सीरियल से बच्चे इतने प्रभावित थे कि बाजार में 'शाका लाका बूम बूम' दिखाई जाने वाली पेंसिल बाजार में भी बिकने लगी थी। 

4 of 6
Sonpari - फोटो : file photo
सोनपरी
टीवी शो 'सोनपरी' भी बच्चों का पसंदीदा शो था। इस सीरियल में 'सोनपरी' का किरदार मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था। इस शो में मृणाल के अलावा फ्रूटी का किरदार निभाने वाली बच्ची को भी मशहूर कर दिया था। इस बच्ची का नाम तन्वी हेगड़े है। इस सीरियल ने टीवी की दुनिया में चार साल तक राज किया। फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी ने 'शाका लाका बूम बूम' में भी काम किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Shararat - फोटो : file photo
शरारत 
अब बात करते हैं 'शरारत' सीरियल की। इस शो में जादू दिखाया गया था जिसे देखकर बच्चे बहुत खुश होते थे। इसमें फरीदा जलाल, पूनम नरूला, श्रुति सेठ, करणवीर बोहरा और महेश ठाकुर मुख्य भूमिका में थे। शो में दिखाया गया था कि फरीदा जलाल एक परी थी। इसी वजह से जादुई शक्तियां राधा और राधा की बेटी जिया को भी मिली थी। इस सीरियल ने भी चार साल तक मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karishma ka karishma - फोटो : file photo
करिश्मा का करिश्मा 
टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' भी बहुत मशहूर हुआ था। यह सीरियल अमेरिकन सीरीज 'स्मॉल वंडर' का हिंदी रीमेक था। शो में दिखाया गया था कि एक लड़की रोबोट है और परिवार के साथ घुलमिल कर रह रही थी। इस लड़की का नाम शो में करिश्मा था। इस किरदार को झनक शुक्ला ने निभाया था। झनक के अलावा शो में इवा ग्रोवर भी थीं। 

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' से दो दिन पहले जानें वोटिंग में कौन रहा पिछड़, सलमान को भी नहीं है पता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें