फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अमृता ने अरहान खान पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो मेरे फ्लैट में आए और फिर..'

Fri, 20 Dec 2019 12:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Amrita Dhanoa - फोटो : instagram
सलमान खान के अरहान (Arhaan Khan) पर खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी के कई राज सामने आ रहे हैं। पहले अरहान की शादी और बच्चे का सच सबके सामने आया इसके बाद रश्मि के भाई ने 'बिग बॉस' में कहा कि अरहान का परिवार उनके घर पर रह रहा है। वहीं अब अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ (Amrita Dhanoa) ने अरहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमृता ने कहा है कि अरहान उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
Amrita Dhanoa, Arhaan Khan - फोटो : amar ujala
अमृता धनोआ अरहान खान के 'बिग बॉस' में जाने के बाद लगातार कोई न कोई बयान देकर चर्चा में बनी हुई हैं। अमृता ने अरहान पर नया आरोप इंटीमेट होने का लगाया है। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में इंटरव्यू के दौरान अमृता ने अरहान पर एक और आरोप लगाया। अमृता ने कहा- 'अरहान ने मेरे साथ मलाड स्थित फ्लैट में इंटीमेट होने की कोशिश की थी। यह चौंकाने वाला था। घर में केवल एक ही गद्दा था। अरहान करीब आए और इंटीमेट होने की कोशिश करने लगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Amrita Dhanoa - फोटो : instagram
अमृता ने आगे रहा- 'मैं बताना चाहती हूं कि तब तक हम लोगों का ब्रेकअप हो चुका था। अब आप सोच सकते हैं कि वो कैसा इंसान है। ब्रेकअप के बाद भी मैंने अरहान से बात करना बंद नहीं किया था।' इससे पहले भी अमृता अरहान पर कई आरोप लगा चुकी हैं। अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अमृता ने कहा था- 'अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी। वह इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है। बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वह मेरे संपर्क में था। उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं और उन पांच सालों में मैंने पता नहीं कितने रुपये अरहान पर खर्च किए।'

4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot
'इतना ही नहीं अमृता धनोआ ने कहा कि उन्होंने अरहान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि मेरे रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले। अगर वह मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फुटेज भी हैं।' आपको बता दें, बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले अरहान ने अमृता के एक्स गर्लफ्रेंड और पैसे लेने के दावों को झूठा बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arhaan khan - फोटो : social media
अरहान ने कहा था- 'मुझे नहीं पता अमृता कौन हैं। मैंने उन्हें कभी डेट नहीं किया तो फिर लिव-इन में जाने का तो सवाल की नहीं उठता। इस तरह के विवाद होना लाजमी हैं क्योंकि मैं 'बिग बॉस' में गया था। इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि मेरा असली नाम मजहर शेख है और यह कोई राज नहीं है। असली नाम आधिकारिक दस्तावेज में इस्तेमाल करता हूं। मेरा निक नेम अरहान है और खान मेरी मां का सरनेम है। इसलिए अरहान मुझे ज्यादा पसंद है।' 

Bigg Boss 13: शहनाज नहीं माहिरा से प्यार करते हैं पारस छाबड़ा, घर में खुलेआम किया KISS
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें