फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, बोले- 'उनके शो में फूहड़ता और अश्लीलता होती है'

Thu, 22 Oct 2020 01:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता मुकेश खन्ना और कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों द कपिल शर्मा शो पर धारावाहिक महाभारत का रीयूनियन हुआ था, जिसमें मुकेश खन्ना को छोड़कर कई बड़े कलाकार पहुंचे थे। मुकेश खन्ना ने इस शो को फूहड़ और अश्लील बताते हुए जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कपिल ने एक इंटरव्यू में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब कपिल को जवाब देते हुए एक बार फिर मुकेश खन्ना ने उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि कपिल शर्मा के शो में फूहड़ता और अश्लीलता होती है। और ये उनके शो में लंब समय से होता आ रहा है। मैं चाहता हूं कि उस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जाए। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना तो बहुत अच्छी बात है लेकिन इसमें शालीनता होनी चाहिए जो कि कपिल शर्मा के शो में नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : instagram: iammukeshkhanna
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि उन्हें कपिल शर्मा के हंसाने से दिक्कत नहीं है बल्कि लोगों को हंसाने के लिए जो तरीका अपनाया जाता है वो गलत है। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने से बेहतर आज दुनिया में कुछ भी नहीं है। 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
क्या कहा था कपिल शर्मा ने
एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने कहा था कि मैं और मेरी टीम कोरोना महामारी जैसे दौर में भी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रही है। कपिल ने कहा, 'जब पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जरूरी है। यह प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसे किस बात में खुशी ढूंढनी है और किस बात में कमी। मैंने खुशी को चुना है और मैं अपने काम पर ध्यान देना पसंद करता हूं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना
क्या कहा था मुकेश खन्ना ने
मुकेश खन्ना ने कहा था- 'बड़े एक्टर्स जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर। अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है, जिसमें मर्द, औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी न भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धू भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ हा हा हा करना!!'

'बिग बॉस' के घर से बाहर हुए शहजाद देओल, गुस्से में शो के निर्माताओं को दे डाली ये सलाह


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें