फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल में फिर से वापसी कर रहीं एकता कपूर की 'पुरानी नागिन', 2 फिल्मों के बाद ही दिया ये हिंट

Fri, 19 Apr 2019 03:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mouni Roy and Ekta Kapoor - फोटो : file photo
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन' (Naagin) की दोनों सीरीज में मौनी रॉय (Mouni Roy) ने लोगों का दिल जीत लिया था। तीसरी सीरीज में वह नजर नहीं आई क्योंकि उन्हें अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म मिल गई थी। इसके बाद 2 और फिल्मों में नजर आईं हालांकि टीवी की तरह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल अब तक नहीं दिखा पाईं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय एक बार फिर से टेलीविजन में कमबैक कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Mouni Roy - फोटो : twitter
इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने किया। वीडियो में बेला के साथ एक और नागिन नजर आ रही है। जो सीजन एक और दो की नागिन से मिलती जुलती है। जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता जाएगा आपको पता चल जाएगा कि यह दूसरी नागिन कोई और नहीं मौनी रॉय हैं। मौनी इस सीरियल में शिवन्या का रोल निभा चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Mouni Roy - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो में लिखा है नागिन का पुनर्जन्म। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही मौनी रॉय की सीरियल में बतौर शिवांगी एंट्री हो जाएगी। जिसके बाद बेला और शिवांगी मिलकर बुराई का खात्मा करेंगी। आपको बता दें, नागिन की तीनों सीरीज टीआरपी के मामले में कई सीरियल को झटका दे चुकी है। प्रोमो को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि मौनी रॉय जल्द ही नागिन 3 में नजर आएंगी। यह खबर फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। 

4 of 6
mouni roy - फोटो : twitter
कुछ दिन पहले मौनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं। मौनी के हाथ की कोहनी में चोट लग गई थी जिस वजह से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक मौनी 1-2 दिन अस्पताल में रही थीं। बीते दिनों मौनी आकाश अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में रही थीं। पार्टी में मौनी रॉय को परफॉर्म करना था लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी थी।  
विज्ञापन

5 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पार्टी की सिक्योरिटी बहुत टाइट थी। अंबानी परिवार बिल्कुल नहीं चाहता था कि उनके घर की शादी में कोई अनहोनी हो। इस वजह से वेन्यू में एंट्री करने से पहले सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया। सभी ने सिक्योरिटी का सहयोग किया लेकिन मौनी ने अपना फोन सील करवाने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद मौनी ने अपना फोन सील करवा लिया। जब वो ग्रीन रूम में तैयार होने गईं तो उन्होंने अपने फोन की सील को निकालने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
सील में सेंसर थे जिससे सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया। वो तुरंत मौनी के पास पहुंचे और उनका फोन फिर से सील कर दिया। इस दौरान मौनी और सिक्योरिटी के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद मौनी ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कैंसिल करने की धमकी दी । काफी बहस के बाद मौनी परफॉर्म करने के लिए तैयार हुईं । मौनी ने एडवांस पेमेंट ली थी। इस वजह से उन्हें परफॉर्म करना ही पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें