फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी भाभी के घर के चक्कर काट रहे हैं कई पार्टियों के नेता, बोलीं- बहुत ज्यादा फीस देकर बुलाते हैं

Fri, 19 Apr 2019 07:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shubhangi Atre
भाभी जी घर पर हैं शो की फेम अंगूरी भाभी की यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। शिल्पा शिंदे के को रिप्लेस कर जब उन्हें अंगूरी भाभी की किरदार दिया गया तो उन पर शो हिट कराने के बहुत दवाब था लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। हाल ही में शुभांगी ने खुलासा किया उन्हें बहुत सारे राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार करने के ऑफर मिले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shubhangi Atre
अभिनेत्री शुभांगी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि इस वक्त उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की तरफ से ऑफर मिले हैं। और वो अब तक छह ऑफर ठुकरा चुकी हैं। लेकिन लोग अब भी उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि शुभांगी ने ऑफर देने वाली पार्टियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Shubhangi
शुंभागी ने कहा कि हर चुनावी सीजन में, लोगों को प्रभावित करने वाले टीवी एक्टर को चुनाव प्रचार के लिए बहुत ज्यादा फीस देकर बुलाया जाता है, लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। टीवी कलाकारों का बॉलीवुड के कलाकारों से लोगों को तक अधिक पहुंच और प्रभाव होता है। 

4 of 5
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala
'मैं राजनीति और कुछ नेताओं को फॉलो करती हूं और कई बार उनके बारे में ट्वीट भी करती हूं। लेकिन किसी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के लिए औपचारिक प्रचार करना बिल्कुल अलग बात है और जिसे वो बिल्कुल भी नहीं करना चाहती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhabhi ji ghar par hai song raftaar amaal malik
शुभांगी ने बताया कि उन्हें जो भी ऑफर मिले हैं, वो सभी छोटे शहरों में से हैं। उन्हें प्रचार के लिए अच्छी खासी कीमत मिल रही थी लेकिन मैं इन सबका हिस्सा नहीं बनना चाहती इसलिए मैंने सारे ऑफर्स को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें