नागिन के तीसरे सीजन का सभी को इंतजार है। एकता कपूर के इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों एकता कपूर ने नागिन के दो पोस्टर रिलीज किए जिसमें करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी नजर आईं। जहां पोस्टर देखकर कुछ फैंस खुश थे तो वहीं मौनी रॉय के फैंस को निराशा हुई।