फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर छाईं मोनालिसा, डांस के दीवाने हुए लोग

Tue, 22 Jun 2021 10:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज जाना-माना नाम है। उनकी टेलीविजन पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा को आज जो टीवी जगत में सफलता मिली हैं वो उनके लिए बिलकुल आसान नहीं थी। उनका एक लम्बा संघर्ष रहा है। भोजपुरी सिनेमा में कदम जमाने वाली मोनालिसा आज टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन पर अधिकतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें उनके सभी किरदारों में दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा छाईं रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो साझा की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

पानी-पानी गाने पर किया मोनालिसा ने डांस

मोनालिसा ने जैकलीन फर्नाडिस के गाने पानी-पानी पर बहुत ही खूबसूरत डांस किया। इस डांस वीडियो को मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'और मैं  पानी-पानी हो गई।' मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस डांस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने के ओरिजिनल वीडियो को बादशाह, जैकलीन और आस्था गिल पर फिल्माया गया है। बादशाह और आस्था गिल की आवाज में गाए गए इस गाने पर मोनालिसा का आंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा में रहा है लंबा सफर

मोनालिसा ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के अलावा तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड भाषा की फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें असल पहचान भोजपुरी सिनेमा में मिली। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का एक जाना- माना चेहरा है। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
बिग बॉस 10 ने बनाया घर-घर में मशहूर

मोनालिसा वैसे तो पहले से ही भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री हैं, लेकिन बिग बॉस 10 में हिस्सा लेने के बाद उनके लिए हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दरवाजे खुल गए। मोनालिसा बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी नाईट बचाओ, नच बलिए, किचन चैम्पियन जैसे कई रियलिटी शोज में भी किया काम।

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
टेलीविजन पर निभाई नकारात्मक भूमिकाएं
 
मोनालिसा के लिए बिग बॉस 10 ने टेलीविजन के दरवाजे खोल दिए। मोनालिसा ने नजर, दिव्य-दृष्टि जैसे टीवी शोज में नकारात्मक भूमिका निभाई। इस अभिनेत्री को नकारात्मक भूमिका में भी दर्शकों  ने काफी पसंद किया। इन दिनों मोनालिसा नमक इश्क का में नजर आ रहीं हैं। इस शो में भी वो नकारात्मक भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram
अभिनय के साथ-साथ अच्छी डांसर हैं मोनालिसा

मोनालिसा एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। ये अभिनेत्री जब भी अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं, तो वो तुरंत ही वायरल हो जाता है। प्रशंसक उनकी वीडियो को और तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें