फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्फी कुमार बाजेवाला के फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस प्रमुख किरदार ने छोड़ा शो

Sun, 15 Dec 2019 01:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kullfi Kumarr Bajewala - फोटो : Social Media
टीवी के मशहूर शो कुल्फी कुमार बाजेवाला के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कई दिनों से अफवाह चल रही थी कि इस शो में सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभाने वाले मोहित मलिक शो छोड़ सकते हैं लेकिन अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है।
विज्ञापन

2 of 4
Kullfi Kumarr Bajewala - फोटो : Social Media
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मोहित मलिक ने शो छोड़ने की बात का खुलासा किया है। मोहित ने बताया, 'शो में दो छोटी बच्चियों के पिता का रोल निभाने तक तो ठीक था, लेकिन दो बड़ी लड़कियों के पिता का रोल निभाना बहुत अजीब लगेगा। अब ये किरदार मैं नहीं निभा सकता।'
विज्ञापन

3 of 4
kulfi kumar bajewala
मोहित ने आगे कहा, 'फिलहाल तो मैं अभी भी शूटिंग कर रहा हूं और अजीब लग रहा है कि मैं अपनी दो ऑन-स्क्रीन बेटियों (आकृति शर्मा और मायरा सिंह) के साथ और ज्यादा वक्त नहीं बिता पाऊंगा। मैंने उनके साथ मेरी अपनी बेटियों की तरह शॉट दिया है इसलिए यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है।'  
विज्ञापन

4 of 4
mohit malik - फोटो : social media
इन दिनों शो में ऐसा मोहित के कैरेक्टर को ब्रेन ट्यूमर दिखाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आगे शो में सिकंदर की मौत दिखाई जाएगी, जिसके बाद इस किरदार को खत्म कर दिया जाएगा।

दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने दिया बेबाक जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें