टेलीविजन की 'नागिन' यानी मौनी रॉय साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए अपना मन बना चुकी थीं। लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड ने खुद ही उनका दिल तोड़ दिया। आपको बता दें कि मौनी राय 'देवों के देव महादेव' के महादेव यानी मोहित रैना को डेट कर रही हैं। वो उनसे शादी की प्लानिंग में हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो मोहित ने उनका यह सपना तोड़ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया शादी का सपना, टीवी की 'नागिन' हुई मायूस
2 of 5
मोहित के मुताबिक उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। एक इंटरव्यू में मोहित ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि उनकी शादी की अफवाहें कहां से आ रही हैं। ये बिल्कुल सही नहीं है। वो अभी सेटल होना चाहते हैं। उन्हें किसी तरह की जल्दी नहीं है।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया शादी का सपना, टीवी की 'नागिन' हुई मायूस
3 of 5
मोहित ने साफ कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को दूसरों से अलग रखना चाहते हैं। वो इसमें किसी की दखलंदाजी नहीं चाहते। उन्होंने अपने परिवार को भी कैमरे से हमेशा दूर रखा है।
ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया शादी का सपना, टीवी की 'नागिन' हुई मायूस
4 of 5
आपको बता दें कि मोहित और मौनी दोनों ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले 'देवों के देव महादेव' सीरियल से मशहूर हुए हैं। मोहित शो में भगवान शिव और मौनी उनकी पत्नी सती के रोल में थीं।
ब्वॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया शादी का सपना, टीवी की 'नागिन' हुई मायूस
5 of 5
इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन आज तक उन्होंने खुलकर अपने अफेयर के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा है। फिलहाल मौनी 'नागिन 2' सीरियल में लीड रोल में नजर आ रही हैं।