फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका दी वोटी: देशभर की 12 लड़कियां स्वयंवर में आजमाएंगी किस्मत, इस दिन से शुरू होगी दुल्हनिया की तलाश

Thu, 26 May 2022 11:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवनसाथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। बीते काफी समय से हर तरफ मीका सिंह के स्वयंवर की चर्चाएं बनी हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मीका का स्वयंवर - फोटो : Social media

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवनसाथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। बीते काफी समय से हर तरफ मीका सिंह के स्वयंवर की चर्चाएं बनी हुए हैं। सिंगर अब जल्द ही नेशनल टीवी पर अपनी शादी रचाने वाले हैं। मीका की शादी को लेकर अब तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में खुद मीका सिंह ने अपने स्वयंवर के शुरुआत की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। 

विज्ञापन

2 of 4
मीका का स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मीका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो जल्दी टेलीविजन पर शुरू होने वाले उनके स्वयंवर की एक छोटी सी क्लिप है। सामने आए शो में प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर गायक शान होस्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, देश अलग-अलग हिस्सों से आईं हसीनाएं मीका पर अपने प्यार का जादू चलाती दिख रही हैं।

 

विज्ञापन

3 of 4
मीका का स्वयंवर - फोटो : Instagram

मीका सिंह जोधपुर में अपना स्वयंवर रचाएंगे। शेयर किए गए इस प्रोमो वीडियो में चार लड़कियां ग्रैंड एंट्री लेती नजर आ रही हैं। एक लड़की उन्हें पालकी देते हुए कहती है कि आप इसी पालकी में लेकर मुझे जाना। वहीं, दूसरी लड़की के एंट्री करते ही मीका हैरान रह जाते हैं। इसके अलावा एक और लड़की घुटने पर बैठ हाथ फैलाकर मीका को 'आई लव यू' कहती है, जिसे सुन सिंगर शर्मा जाते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
मीका का स्वयंवर - फोटो : Instagram

मीका दी वोटी नामक यह शो 19 जून से स्टार भारत पर प्रासरित किया जाएगा। मीका सिंह के इस स्वयंवर शो को मशहूर गायक शान होस्ट करने वाले हैं। इस शो में देश भर में कुल 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी। इन्हीं 12 लड़कियों में से कोई ऐसी होगी जो बनेगी मीका की दुल्हनिया। जल्द ही नेशनल टीवी पर शुरू होने वाले इस शो के लिए दर्शकों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि मीका की दुल्हनिया ढूंढ़ने का यह सफर कितना दिलचस्प होता है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें