#MeToo अभियान में अब तक कई सितारे फंस चुके हैं। हॉलीवुड से शुरू हुआ यह अभियान बॉलीवुड और टॉलीवुड तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कई फिल्मी और छोटे परदे के सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ अपना बुरा अनुभव भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में टीवी अभिनेत्री रेने ध्यानी ने भी अपना बुरा अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Renee Dhyani
- फोटो : instagram
रेने ध्यानी हाल ही में एक इवेंट में पहुंची, वहां उनसे मनोरंजन जगत में चल रहे #MeToo अभियान को लेकर सवाल-जवाब किए हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए रेने ध्यानी ने #MeToo अभियान का समर्थन किया है साथ ही बिना नाम लिए एक टीवी सीरियल के लीड एक्टर पर अपने साथ गंदी हरकतें करने का आरोप भी लगाया है। रेने ध्यानी के यह साथ घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
Renee Dhyani
- फोटो : instagram
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार रेने ध्यानी ने कहा है- एक दिन हम सभी सीरियल की रैप अप पार्टी में मौजूद थे। पार्टी में सीरियल के लीड एक्टर ने डांस के दौरान मेरे साथ काफी गंदी हरकतें कीं साथ ही उसने मुझे अपशब्द भी बोले। इतना ही नहीं, पार्टी में मुझसे ऐसी डिमांड कर डाली, जिसके बारे में बता नहीं सकती। इसका जब मैंने विरोध किया तो वह मुझ पर ही चिल्लाने लगा। सब देखने के बाद मुझे गुस्सा आया और मैंने उसको वही जवाब देने का मन बना लिया, लेकिन वहां मौजूद सीरियल के डायरेक्टर ने मुझे उसकी बातों को नजरअंदाज करने को कहा।
4 of 5
Renee Dhyani
- फोटो : instagram
रेने ध्यानी आगे बताती हैं- जिस समय वह एक्टर मुझको गंदे इशारे और अपशब्द बोल रहा था उस समय उसकी गर्लफ्रेंड और भाभी भी उसके साथ मौजूद थीं। उस समय हर कोई मुझे चुप करवाने में लगा हुआ था। हर कोई वहां पर ऐसे करके दिखा रहा था जैसे सब कुछ ठीक हो। इस मामले में मेरी एक खास दोस्त ने फैसला लिया और उस एक्टर से संपर्क खत्म कर लिया।
रेने ध्यानी आगे कहती हैं- मैं उस एक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने वाली थी, लेकिन इसलिए नहीं किया क्योंकि उसके पिता की हालत ठीक नहीं थी वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साथ ही मैंने सोचा कि ऐसा बोलकर फालतू में उसके शो की टीआरपी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बाद में उस एक्टर ने मेरे व्बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते खराब करवाने की भी कोशिश की थी। आपको बता दें रेने ध्यानी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज और बिग बॉस सीजन 8 में नजर आ चुकी हैं। वह कलर्स टीवी के सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' में नजर आ चुकी हैं।