Smriti Khanna baby shower
- फोटो : Instagram
आगे स्मृति लिखती हैं, 'आप ऐसी दुनिया में जन्म लेंगे जहां आपको नए तरीके से जीना सीखना होगा और ये कोई गलत बात नहीं है। मैं जानती हूं कि आपने अपना हर दिन सेलिब्रेट किया है। हर किक, रोल, मूवमेंट को मैं पहचानती हूं और उससे प्यार करती हैं। इस दुनिया की अन्य मांओं को लेकर भी सोचती हूं जो इस हालात में प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि हमें पता है कि प्रेग्नेंसी पूर तरह से एक अनिश्चितता वाली बात होती है। गुस्सा भी इसमें शामिल है। लेकिन याद रखें हम लोग साथ हैं और हम इसे एक साथ कर सकते हैं।'