फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के 'साईं बाबा' के लिए फैन ने कर दी हदें पार, अपने साथ कर लिया यह काम

Wed, 14 Feb 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म और टेलीविजन के सेलेब्रिटीज के लिए उनके फैन न जाने क्या क्या कर जाते हैं। कई फैंस तो अपने होश खोकर कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी न हो। ऐसा ही एक वाकया सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'मेरे साईं' के सेट पर भी देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि एक्टर अबीर सूफी सीरियल में साईं बाबा का किरदार निभा रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस से खुश होकर एक फैन ने अपना नाम ही बदल लिया है। साईं के उस फैन ने अपना नाम बदलकर रीबा रख लिया जो इस एक्टर के नाम का उल्टा है। यह फैन हाल ही में सेट पर पहुंची थी और उसने सभी एक्टर्स से मुलाकात की। वह अबीर से मिलकर बहुत खुश हुईं।
विज्ञापन

3 of 4
अबीर ने बताया कि जिस दिन से यह शो शुरू हुआ है दर्शकों ने लगातार उन पर अपना प्यार बरसाया है। कई दर्शक सेट पर आए हैं और उन्होंने यह व्यक्त भी किया कि वह साईं बाबा की जीवन गाथा देखकर कितने खुश हुए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अबीर ने बताया कि हाल ही में एक फैन उनसे मिली और कहा कि उसने अपना नाम बदलकर रीबा रख लिया है जो की अबीर के नाम का उल्टा है। उसका ये प्यार देखकर अबीर भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें