फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव कोहली संग टूटे रिश्ते पर छलका श्वेता तिवारी का दर्द, बोलीं- 'मैं बहुत कमजोर हूं...'

Wed, 01 Jan 2020 03:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media
पिछले साल श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से अलग होने की वजह से सुर्खियों में थीं। श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। हाल ही में श्वेता ने इंटरव्यू में कहा है कि शादी के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह से बिखर गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Abhinav Kohli and Shweta Tiwari - फोटो : file photo
श्वेता ने दूसरी शादी टूटने पर भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर काफी कुछ कहा है। श्वेता ने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जिनकी जिंदगी में करने को कुछ भी नहीं है और जो लोग वाकई में काम कर रहे हैं उन्हें ट्रोल करने का उनके पास फुर्सत के ढेरों पल हैं। हमारे आसपास ऐसी कई सारी महिलाएं हैं जो इस तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
श्वेता ने अपने दुखभरे पलों को याद करते हुए कहा- मैं बहादुर नहीं हूं। मैं बहुत कमजोर हूं। मैं अपनी परेशानियों से उबरने का प्रयास कर रही हूं। मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन फिर सोचती हूं कि यह स्वाभाविक है। बता दें श्वेता को फिलहाल टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में नजर आ रही हैं। उनके साथ वरुण वडोला भी खास भूमिका में हैं।

4 of 5
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media
इससे पहले भी श्वेता ने इंटरव्यू में अपनी शादी और उस वक्त के बारे में बात की जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। श्वेता तिवारी ने कहा- 'मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच खुद पर हावी नहीं होने दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
अभिनव से पहले श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की थी। राजा चौधरी से जिस वक्त श्वेता ने शादी की थी उनकी उम्र 19 साल थी। राजा से शादी के बाद दोनों की अनबन की खबरें आने लगीं जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें