फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले वक्त में कपिल शर्मा की बैंड बजा देगा ये कॉमेडियन, अक्षय कुमार तक हैं इसके फैन

Wed, 29 Mar 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
कॉमेडियन संकेत भोसले
एक तरफ जहां लोग कपिल शर्मा एपिसोड को लेकर चर्चा में लगे हैं वहीं दूसरी ओर एक ऐसा कॉमेडियन है जिसका सक्सेस ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले वक्त में ये कपिल शर्मा के लिए खतरे की घंटी बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
कॉमेडियन संकेत भोसले
ये कॉमेडियन हैं डॉक्टर संकेत भोसले जो अपनी जबरदस्त मिमिक्री के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। ना सिर्फ लोग बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी संकेत भोसले के टैलेंट से इंप्रैस्ड है। कम ही लोग जानते होंगे कि संकेत भोसले का 'बाबा की चौकी' नाम से एक शो भी आता है जिसमें वो संजय दत्त की मिमिक्री करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
'बाबा की चौकी' में संकेत भोसले के साथ अजय देवगन
इस शो में अभी तक अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, अजय देवगन, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े स्टार्स शिरकत कर चुके हैं। इन स्टार्स के लिए संकेत भोसले का ये शो प्रमोशन का बढ़िया प्लेटफॉर्म बन गया है, कुछ उसी तरह जैसे कपिल शर्मा का शो।

4 of 7
'द कपिल शर्मा शो' में संजय दत्त के किरदार में संकेत भोसले
संकेत भोसले ने अपने लिए एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइिंग भी खड़ी कर ली है। हाल ही में संकेत कपिल शर्मा के शो पर भी नजर आए जहां उन्होंने संजय दत्त की मिमिक्री की। उनकी मिमिक्री को देख लोगों ने खूब तालियां बजाईं और कोई असली संजय दत्त और नकली संजय दत्त की आवाज में अंतर नहीं बता पाया। खुद कपिल शर्मा भी हैरत में रह गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा के साथ संकेत भोसले
लेकिन संकेत भोसले का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। वो एक डॉक्टर थे लेकिन कॉमेडी और मिमिक्री के शौक के चलते उन्होंने इसी को अपना करियर बनाने का फैसला किया और डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया। हालांकि इस प्रोफेशन में आने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 7
कॉमेडियन संकेत भोसले
संकेत 'असली नंबर 1' टैलेंट शो के जरिए चर्चा में आए। इस शो को एक्टर जॉन अब्राहम जज कर रहे थे और वो भी संकेत की स्किल्स से काफी इंप्रेस हुए। इसके बाद संकेत ने कई और कॉमेडी शोज में अपना हुनर दिखाया लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली। लेकिन धीरे-धीरे संकेत ने अपनी मुश्किलों को आसान कर लिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'द कपिल शर्मा शो' में संकेत भोसले
वैसे तो संकेत हर बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार की मिमिक्री कर लेते हैं लेकिन उन्हें असली पहचान संजय दत्त और फरहान अख्तर की मिमिक्री से। रेडियो पर आने वाले एक छोटे से सेग्मेंट 'एक्टर कॉलिंग एक्टर' में उन्होंने फरहान अख्तर की मिमिक्री के जरिए अपनी नई पहचान कायम की और संजय दत्त की मिमिक्री ने तो उन्हें कॉमेडी का सुपरस्टार ही बना दिया है। आज संकेत भोसले टीवी के संजू बाबा के नाम से जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें