फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों बेटी का कत्ल करने और जान देने को मजबूर हुईं टीवी अभिनेत्री, सुसाइड नोट ने खोला सच

Sat, 10 Aug 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter
40 साल की एक टीवी अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। खास बात है इस अभिनेत्री ने ना केवल खुद की जिंदगी खत्म की बल्कि 17 साल की नाबालिग बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। इस खबर के बाद से हर एक के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया था कि अभिनेत्री को यह कदम उठाना पड़ा?  
विज्ञापन

2 of 5
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter
इस अभिनेत्री का नाम प्रदन्या परासर (Pradnya Parkar) है। यह एक मराठी टीवी एक्ट्रेस हैं। प्रदन्या का शव उनके पति ने पंखे से लटका पाया तो वहीं बेटी श्रुति का बेडरूम में। प्रदन्या ने बेटी की हत्या गला दबाकर की थी। प्रदन्या और उनकी बेटी की मौत की गुत्थी का खुलासा सुसाइड नोट से हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
Pradnya Parkar - फोटो : file photo
ठाणे के कलवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक इस पूरी घटना के पीछे आर्थिक परेशानी ही सामने आई है। सुसाइड नोट में अभिनेत्री ने पूरी घटना की जिम्मेदारी खुद ली है और किसी पर भी इल्जाम नहीं लगाया है। खबर तो यह भी है कि प्रदन्या को पति के अफेयर को लेकर शक भी था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदन्या ने कुछ वक्त तक टीवी सीरियल में काम किया। इसके साथ ही फिल्मों में भी काम किया है जो रिलीज नहीं हो पाईं। पड़ोसियों के मुताबिक प्रदन्या के पास कई महीनों से कोई काम नहीं था जिस वजह से वह काफी परेशान भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शुक्रवार (9 अगस्त) की सुबह जब प्रदन्या के पति जिम से वापस आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सुसाइड किया है। इसमें प्रत्यूषा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रत्यूषा को 'बालिका वधू' सीरियल से पहचान मिली थी। प्रत्यूषा की मौत को लेकर उन्के दोस्तों का शक ब्वॉयफ्रेंड पर था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें