'बिग बॉस' सीजन 10 विजेता इस बार आम आदमी मनवीर गुर्जर रहे। हालांकि पूरे सीजन में मनवीर की परफॉरमेंस को देखते हुए इसका अंदाजा लगाया जा सकता था कि मनवीर ही शो के विनर बनेंगे। आपको बता दें कि मनवीर को उनकी जीत के लिए 40 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले थे जिसमें से आधी रकम यानि 20 लाख रुपये उन्होंने सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को दे दी है। आखिर इसके पीछे क्या कारण है। क्या मनवीर ऐसा करके सलमान के और करीब आना चाहते हैं या फिर उन्होंने ये सिर्फ अपनी पब्लिसिटी के लिए किया है।
विज्ञापन
मनवीर ने खेला बड़ा दाव, क्यों दे दी सलमान को आधी कमाई?
2 of 5
आपको बता दें कि मनवीर के साथ-साथ मनु पंजाबी, लोपामुद्रा राउत और वीजे बाणी फिनाले में पहुंची थीं। दर्शकों की वोटिंग के आधार पर पहले मनु और फिर लोपा बाहर हो गईं। उसके बाद बाणी और मनवीर के बीच असली फैसला होना था और आखिर में जीत मनवीर गुर्जर की हो गई। इनाम के तौर पर उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी और 40 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
मनवीर ने खेला बड़ा दाव, क्यों दे दी सलमान को आधी कमाई?
3 of 5
इन 40 लाख रुपये में से 20 लाख रुपये मनवीर ने सलमान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को दे दिए। मनवीर के इस फैसले से सलमान बहुत खुश हुए। सलमान को अपनी इस फाउंडेशन से बहुत प्यार है। अगर कोई भी उनकी इस चैरिटी के लिए कुछ भी करता है तो वो सलमान के बहुत करीब आ जाता है। तो क्या सलमान के और करीब आने के लिए मनवीर ने ये कदम उठाया है।
मनवीर ने खेला बड़ा दाव, क्यों दे दी सलमान को आधी कमाई?
4 of 5
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला मनवीर गुर्जर इंडियावाले टीम की तरफ से बिग बॉस सीजन 10 में शामिल हुआ था। शो के शुरुआत से ही वो सलमान खान का चहेता रहा। उसने घर के अंदर हर एक टास्क को कड़ी मेहनत से पूरा किया जिसके चलते वो आम लोगों के साथ-साथ सलमान का भी फेवरेट बन गया।
मनवीर ने खेला बड़ा दाव, क्यों दे दी सलमान को आधी कमाई?
5 of 5
एक साधारण सी जिंदगी जीने वाले मनवीर ने अपने इनाम की आधी रकम सलमान के फाउंडेशन को देकर शो के साथ-साथ सलमान का दिल भी जीत लिया। आपको बता दें कि अगर कोई सलमान का दिल जीत लेता है तो वो सलमान का फेवरेट बन जाता है।
लिहाजा इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि सलमान जिसके सिर पर अपना हाथ रख देते हैं उसकी जिंदगी सफल हो जाती। सलमान ने अब तक कई लोगों का करियर बनाया है। कहीं मनवीर ने भी ग्लैमर की दुनिया में आने के लिए ये दांव तो नहीं खेला ? कहीं 20 लाख रुपये देकर वो करोड़ो में कमाई करने की तो नहीं सोच रहे ? अब ये तो समय ही बताएगा।