'मैं कुछ भी सोच कर घर के अंदर नहीं गया था। घर में कदम रखा और बस खेलता चला गया और अब जीत गया।' ये कहना है बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर का। वो अब विजेता होने की ट्रॉफी ले कर ही घर लौटेंगे। बिग बॉस 10 में पहली बार आम लोगों को भी शामिल किया गया था। इसे एक प्रयोग की तरह बताया जा रहा था। कहा गया था कि लोगों को इसमें कुछ अलग तरीके का मसाला भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
जानिए कितने विवादित हैं बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर
2 of 6
पिछले कुछ दिनों से मनवीर के विजेता बनने के आसार उस दिन बहुत बढ़ गए थे जब कैप्टेंसी टास्क में मनवीर और गौरव आमने-सामने थे और चोट लगने के बावजूद भी मनवीर ने टास्क की संचालक लोपा को सटीक निर्णय लेने के लिए कहा था। हालांकि मनवीर को बिग बॉस के घर के अंदर भी कई लोग सपोर्ट कर रहे थे। इसका कारण कई लोगों से उनकी दोस्ती भी रही है।
विज्ञापन
जानिए कितने विवादित हैं बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर
3 of 6
इस बारे में मनवीर का कहना है, जो किया दिल से किया, दिल से निभाया। आपको बता दें कि मनवीर नोएडा में एक डेयरी के मालिक हैं और कुश्ती लड़ना और जिम जाना उनका शौक है। मनवीर को हमेशा दिल से खेलने वाला कंटेस्टेंट माना गया था। उनकी जीत में उनका बाकी के सदस्यों की तुलना में विवादों में कम घिरना भी एक कारण रहा है। हालांकि उन्होंने भी कुछ विवाद जरूर किए।
जानिए कितने विवादित हैं बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर
4 of 6
पहला विवाद
स्वामी ओम को बहुत ज़्यादा फेवर करना। घर के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल सदस्य स्वामी ओम के मनवीर बहुत करीब माने जाते रहे हैं और समय-समय पर स्वामी ओम की बदतमीजियों पर लगाम लगाने की वजह से उन पर फेवर लेने का इल्जाम भी लगा है। हालांकि शो के होस्ट सलमान ने इस बात को लेकर एक बार उनकी तारीफ भी की थी। वहीं जब बिग बॉस के घर में एक बार मनवीर की अदालत लगी थी तो उन्होंने गौरव को जेल में ही रहने दिया थी जबकि स्वामी ओम उस समय तक घर के सबसे बड़े विलेन की तरह उभर कर सामने आ चुके थे।
दूसरा विवाद
मनवीर ने घर में आते ही कहा था कि उनका अपने पिता से रिश्ता बहुत अच्छा नहीं है। कारण ये था कि पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे और वो शादी नहीं करना चाहते थे। इस वजह से वो अपने पिता से लंबे समय से बात नहीं कर रहे थे। वो खुद भी इसका जिक्र कई बार शो में कर चुके थे। इसलिए जब मौका मिला तो बिग बॉस ने उन्हें उनके पिता से मिलवा दिया था। इसके बाद विवाद खत्म हो गया था।
विज्ञापन
जानिए कितने विवादित हैं बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर
5 of 6
तीसरा विवाद
मनवीर पर हमेशा ये इल्जाम रहा है कि वो कुछ ही लोगों को फेवर करते थे और प्रियंका जग्गा को उन्होंने इतना फेवर किया कि समय आने पर उन्होंने घरवालों के बारे में न सोचते हुए प्रियंका को घर का कैप्टन बनाने में मदद की। इस पर मनवीर ने खुद कहा था कि उन्होंने प्रियंका का साथ इसलिए दिया क्योंकि वो इंडियावाली थीं।
चौथा विवाद
मनु पंजाबी जब अपनी मां के देहांत की वजह से घर गए थे तो मनवीर ने अपनी जिगरी दोस्त मोनालिसा की बजाय नीतिभा से दोस्ती बढ़ा ली थी। इस वजह से उनके ग्रुप एम 3 की साख भी गिर गई थी जिस पर मोना और मनु दोनों खासे नाराज भी हुए थे।
जानिए कितने विवादित हैं बिग बॉस के विनर मनवीर गुर्जर
6 of 6
पांचवा विवाद
सेलिब्रेटी घरवालों का कहना था कि मनवीर की कैप्टेंसी में घर में सही तरीके से साफ सफाई नहीं होती थी और जो सदस्य घर में सो रहा होता था उसे दंड भी नहीं दिया जाता था।
छठा विवाद
मनवीर पर कई बार इल्जाम लगाया गया कि वो अपने साथी मनु पंजाबी की परछाई हैं लेकिन एक बार मॉल में जा कर सीधे वोट मांगने के टास्क में जीत कर मनवीर ने इस बात को झुठलाया है। हालांकि घर में उनकी इमेज आमतौर पर लड़ाई से दूर रहने वाले जैसी रही है लेकिन उनका देसी अंदाज उन्हें जीत का स्वाद चखा गया।