'छोटी सरदारनी' फेम अभिनेत्री मानसी शर्मा ने हाल ही में इसी हफ्ते अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों माता पिता बेहद खुश हैं और अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा भी कर रहे हैं। सिर्फ माता पिता ही नहीं बल्कि बच्चे के दादा हंसराज हंस भी अपने पोते को लेकर बेहद खुश हैं। मानसी और युवराज ने बच्चे के जन्म के बाद अब बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।