फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये छह अभिनेत्रियां, जानें दर्शकों ने किसे किया पसंद किसे नकारा

Sun, 17 May 2020 08:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'द्रौपदी' के किरदार में दिख चुकीं ये अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा का लोकप्रिय सीरियल 'महाभारत' जब दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया तब भी इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था। सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। सीरियल में द्रौपदी का महत्वपूर्ण का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था। रूपा गांगुली अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने द्रौपदी का किरदार किया है। चलिए जानते हैं उनमें से कौन सी अभिनेत्री हिट रहीं और कौन फ्लॉप।
विज्ञापन

2 of 6
फाल्गुनी पारिख - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर का सीरियल 'श्रीकृष्णा' साल 1993 में प्रसारित हुआ था। इसमें अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया। रामानंद सागर का ये सीरियल काफी हिट रहा और फाल्गुनी को भी दर्शकों ने पसंद किया। 
विज्ञापन

3 of 6
अश्विनी कालसेकर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1997 में सीरियल 'एक और महाभारत' का प्रसारण किया गया। इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया था। इसमें अश्विनी कालसेकर ने द्रौपदी का किरदार निभाया। ये शो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। 

4 of 6
मृणाल कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
2001 में प्रसारित सीरियल 'द्रौपदी' में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया।  सौम्य चेहरे वालीं मृणाल को इस सीरियल से अलग पहचान मिली। इसके अलावा मृणाल छोटे पर्दे पर कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।   
विज्ञापन

5 of 6
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में एकता कपूर सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' लेकर आईं। इसमें अनीता हसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार अदा किया। शो के सभी अभिनेताओं का लुक काफी मॉडर्न रखा गया था। यही नहीं द्रौपदी के कंधे पर टैटू भी दिखाया गया था। सीरियल को लेकर एकता कपूर की आलोचना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस पर साल 2013 में प्रसारित 'महाभारत' सीरियल में अभिनेत्री पूजा शर्मा द्रौपदी बनी थीं। इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और सीरियल को भी दर्शकों ने पसंद किया। पूजा शर्मा के करियर को द्रौपदी के रोल से काफी फायदा मिला।

फैंस के साथ बात करते वक्त भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- 'आदत हो गए हैं आप मेरी'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें