फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल के जज बने ये अभिनेता, कभी करते थे इसी शो को होस्ट

Thu, 09 Jan 2020 05:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Indian Idol - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

टीवी रियलिटी शोज के चुलबुले एंकर और मिकी वायरस जैसी हिंदी फिल्में कर चुके युवा अभिनेता मनीष पॉल अब इंडियन आइडल में एक जज की भूमिका में नजर आएंगे। नए साल की शुरुआत में ही यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्हें पहली बार एंकर की बजाय किसी शो को जज करने का मौका मिला है। टीवी के इतिहास में भी यह पहला ही मौका है जब किसी एंकर को वही शो जज करने मिल रहा है, जिसे उसने होस्ट भी किया है।

विज्ञापन


मनीष इस मिले मौके को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। वह कहते हैं, 'यह सच है कि नए साल से मुझे बहुत सारी उम्मीदें हैं और साल की शुरुआत में ही एक नई उपलब्धि मेरे खाते में आई है। इंडियन आयडल में जज बन कर जाना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है, क्योंकि यह एक बड़ा और बहुत प्रतिष्ठित मंच है। इस शो में सभी ने मेरा तहे दिल से स्वागत किया। मैं खुद भी गाने का शौकीन रहा हूं, और संगीत की तरफ मेरा रुझान हमेशा से ही रहा है। ऐसे में बहुत खुशी मिलती है, कि बतौर होस्ट मैं 2018 में इस शो से जुड़ा था, उसी मंच पर मुझे गेस्ट के रूप में बुलाया गया। शायद मैं पहला होस्ट हूं, जिसे ये सम्मान मिला है। तो, मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'

विज्ञापन

Indian Idol - फोटो : amar ujala mumbai
वह आगे कहते हैं, 'जब मैं होस्ट था, तब मैंने बहुत सारी यादें संजोई थीं। मैं पहली बार समझ पाया कि जज की कुर्सी पर बैठ कर निर्णय लेना कितना कठिन होता है, जबकि अब तक एंकर के रूप में मैं कई शोज कर चुका हूं। मैं बहुत नर्वस था। हालांकि मैंने शो के बाकी जजों के साथ मस्ती भी की। विशाल ददलानी ने कहा भी कि मेरे गंजेपन का मजाक उड़ाने के लिए मनीष वापस लौट आया है। मैंने नेहा के साथ मस्ती की, आदित्य के साथ भी मजा आया। सभी प्रतियोगी भी मुझे देखकर बहुत खुश थे। मैं इसके अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा। यह उनका प्यार ही है जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया।'

मनीष ने इस शो के एपिसोड की शूटिंग पूरी की है, और सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मनीष को अपने हंसमुख अंदाज में देखा जा सकता है। मनीष ने शो के जज विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के साथ जम कर मस्ती की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें