अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं टीवी एक्ट्रेस मानसी पारेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानसी अपनी बेटी निरवी के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मानसी पारेख की इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें इस वायरल वीडियो की तो वह इसमें एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। थोड़ी ही देर में बेटी निरवी भी वहां पहुंच जाती है। मम्मी को एक्सरसाइज करता देख वह भी एक्सरसाइज करना शुरू कर देती है।
विज्ञापन
3 of 4
मानसी के एक्सरसाइज करने के दौरान निरवी उन्हें काफी ज्यादा परेशान करती नजर आती है। वह मानसी के आगे-पीछे घूमने लगती है। बेटी के शरारत भरे इस वीडियो को मानसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मानसी के फैंस मां-बेटी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि मानसी कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'सुमित संभाल लेगा' और 'गुलाल' में काम किया है।