मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो के फिनाले की तैयारियों के बीच अपने उत्साह को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा कहती हैं, “मैं ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हूं, और थोड़ी नर्वस भी हूं क्योंकि मैं अपने गानों पर परफॉर्म भी करूंगी लेकिन प्रतियोगी मंच पर जिस तरह का उत्साह और जोश लेकर आते हैं, वह शानदार है और उन्हें परफॉर्म करते देखकर, मैं वाकई अपनी परफॉर्मेंस का इंतज़ार कर रही हूं।