फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका की ये अदाएं आपके होश उड़ा देंगी, प्रतियोगियों से जबर डांस करके बन गईं सबकी फेवरेट जज

Sat, 21 Nov 2020 01:19 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डांस रियालिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को पिछले हफ्ते अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। टाइगर पॉप, मुकुल गैन, श्वेता वॉरियर, शुभ्रनील पॉल और परमदीप सिंह नाम के इन प्रतियोगियों के बीच इस वीकेंड का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियाज बेस्ट डांसर के इसी एपिसोड में यह तय होगा कि कौन बनेगा 'इंडियाज बेस्ट डांसर'। इस फिनाले का सबसे खास आकर्षण होने जा रहा है बिंदास मल्लिका मलाइका अरोड़ा का अपने ब्लॉकबस्टर गीतों पर जबरदस्त डांस।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो के फिनाले की तैयारियों के बीच अपने उत्साह को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा कहती हैं, “मैं ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हूं, और थोड़ी नर्वस भी हूं क्योंकि मैं अपने गानों पर परफॉर्म भी करूंगी लेकिन प्रतियोगी मंच पर जिस तरह का उत्साह और जोश लेकर आते हैं, वह शानदार है और उन्हें परफॉर्म करते देखकर, मैं वाकई अपनी परफॉर्मेंस का इंतज़ार कर रही हूं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग रिहर्सल के दौरान ये भी देखने को मिला कि फिनाले में पहुंचे टॉप पांच फाइनलिस्ट अपने खुद के डांस स्टाइल में लाजवाब हैं। वह बार-बार यह साबित करने की कोशिश करते दिखे कि इस कार्यक्रम ने आश्चर्यजनक प्रतिभाएं खोजी हैं। शूटिंग की रिहर्सल के दौरान मलाइका भी काफी बिंदास दिखीं और प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देती नजर आईं। उन्होंने भरोसा जताया कि दर्शक बेस्ट में से भी बेस्ट को चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूरे शो की रिहर्सल के दौरान शो के जजों ने पूरे समय मौजूद रहकर प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया। उन होंने प्रतियोगियों को बेहतर परफॉर्म करने और ऐसे कॉन्सेप्ट को समझने में मदद की जिससे उनकी परफॉर्मेंस को वे अलग स्तर पर ले जा सकें।

पढ़ें: ओटीटी के मुकाबले में ‘दुर्गावती’ के सामने उतरा ‘टोरबाज’, ट्रेलर में ही हासिल कर ली शुरुआती बढ़त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें