फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा शर्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज, बोलीं, 'पतला होना हुआ पुराना, अब फिट लोग ही हैं सेक्सी'

Sat, 21 Mar 2020 04:21 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 4
Mahira Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
टीवी और सिनेमा के सभी कलाकार अपने आप को बहुत फिट और स्वस्थ रखते हैं। इसके पीछे हर कलाकार का अपना एक मंत्र होता है। टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक माहिरा शर्मा का भी अपना एक अलग फिटनेस मंत्र है। जहां आजकल हर अभिनेता सिक्स पैक एब्स के लिए और हर अभिनेत्री साइज जीरो के लिए दीवाने हैं, वहीं माहिरा शर्मा का इस पर अलग ही सोचना है। वह कहती हैं, 'मेरा एक सरल सा मंत्र है। हमें अपने शरीर के साथ सजग और स्वस्थ होना चाहिए।'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mahira Sharma - फोटो : twitter
माहिरा अपने शरीर से बहुत फिट हैं। उनकी इस फिटनेस का राज खाने का उपभोग कम करना नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम और संतुलित आहार हैं। वह कहती हैं, 'मेरे हिसाब से हमें कभी भी कम खाना खाकर खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। खाने का कम उपभोग करना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। हमें नियमित रूप से इस चीज के लिए सचेत रहना चाहिए। मुझे लगता है कि नियमित व्यायाम करना और संतुलित आहार लेना हर किसी के जीवन का अटूट हिस्सा होना चाहिए।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Mahira Sharma - फोटो : voot
फैशन और स्वास्थ्य के मामले में माहिरा शर्मा आजकल की हर लड़की की प्रेरणा हो सकती हैं। वह कहती हैं, 'अगर आपको लगता है कि स्वादिष्ट व्यंजनों से खुद को दूर रखकर आप स्वस्थ रह सकते हैं, तो यह बहुत ही गलत बात है। मेरे लिए नियमित रूप से व्यायाम करना और संतुलित आहार खाना मेरी जीवनशैली का हिस्सा है। मैं इसके लिए खुद को सचेत रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं और कितना खा रही हूं? लेकिन मैं किसी भी चीज को खाने से खुद को रोक नहीं सकती।'

 
विज्ञापन

4 of 4
Mahira Sharma - फोटो : twitter
माहिरा अपनी राय देते हुए कहती हैं, 'मैं ऐसे लोगों को भी जानती हूं जो खाने पर पागलों की तरह टूट पड़ते हैं। इसके बावजूद उन्हें एक स्वस्थ शरीर चाहिए। फिर वे स्वस्थ शरीर की कामना लेकर कम खाना शुरू कर देते हैं, जो कि उनके शरीर में दूसरे विकारों को जन्म देने का कारण बनता है। मेरा मानना है कि हमें दूसरों के सिक्स पैक एब्स और जीरो फिगर को देखकर दबाव में नहीं आना चाहिए। आपको सिर्फ फिट और स्वस्थ रहने की जरूरत है। पतले होने का समय अब पुराना हो गया। आजकल फिट होना ही सेक्सी लुक है।' 

पढ़ें: कनिका कपूर पर इस गायिका का फूटा गुस्सा, कोरोना से लापरवाही करने पर कहा- 'गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें