टीवी अभिनेत्री माही विज ने कुछ महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही माही और जय भानुशाली के फैंस बच्ची का चेहरा देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए लेकिन सोशल मीडिया पर बेटी की एक भी ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई। जिसमें बेटी का चेहरा नजर आता, लेकिन अब फैंस की ये दुआ कबूल हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : instagram
दरअसल जय भानूशाली के जन्मदिन के खास मौके पर माही ने अपने बेटी का चेहरा दिखाया है। माही ने अपने इंस्टग्राम पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की है जो काफी क्यूट है। इसके साथ ही बता दें कि जय और माही की बेटी का नाम तारा है। माही ने तारा की जो फोटो शेयर की है उसमें वो फलों के बीच में बड़े सुकून से सो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Jay Bhanushali and Mahhi Vij
- फोटो : instagram
इस तस्वीर के साथ माही ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में पति जय को जन्मदिन की बधाई भी दी है। माही ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक जय भानुशाली, इस साल मैंने आपका जन्मदिन और भी खास बनाने के बारे में सोचा। हम आपसो बहुत प्यार करते हैं तारा जय भानुशाली, मम्मा आपको आगे आने वाले साल के लिए बहुत बधाई देती हैं'।
4 of 5
परिवार के साथ जय-माही
- फोटो : सोशल मीडिया
माही द्वारा शेयर किए गए इस प्यारे पोस्ट पर जय ने भी कमेंट किया है। जय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे टेडी बीयर, मेरी जिंदगी, मेरी आत्मा और मेरी खुशी का स्वागत कीजिए। आपकी पहली सांस ने हमारा दिल चुरा लिया'।
गौरतलब है कि लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जय और माही साल 2011 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद साल 2013 में दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आए थे। बता दें कि बेटी के जन्म के बाद हाल ही में माही और जय बिग बॉस 13 में बौतर गेस्ट नजर आए थे।