फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में दिखीं माही तो ट्रोलर बोला-'शर्म कर मोटी', अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

Mon, 25 Nov 2019 02:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahhi Vij - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्रिटीज कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं, जिसपर फैन्स कभी तारीफ करते हैं। तो कभी ट्रोल कर देते हैं। ऐसे में कई बार ये सेलेब्स चुप्पी साधे रहते हैं तो कई बार ऐसे जवाब देते हैं कि ट्रोलर्स की बेलती ही बंद कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी एक्ट्रेस माही विज के साथ। माही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पहले तो ट्रोलर का शिकार हुईं। उसके बाद उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, माही विज - फोटो : Social Media
दरअसल बीते दिन बिग बॉस 13 के वीकेंड के वार में टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने पति जय भानुशाली के साथ नजर आई। उनके साथ कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी, शेफाली के पति पराग और आसिम के भाई उमर भी मौजूद थे। ये सभी लोग घर के अंदर अपने सदस्यों को रिप्रेजेंट करने पहुंचे थे। माही ने इस दौरान की एक तस्वीर अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की थी।
विज्ञापन

3 of 5
Mahhi Vij - फोटो : instagram
तस्वीर में माही पति जय, आसिम के भाई उमर और शेफाली जरीवाला के पति पराग के साथ थीं। इस तस्वीर स्टोरी पर एक यूजर ने रिप्लाय करते हुए लिखा 'शर्म कर मोटी'। इसके बाद माही ने भी इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। माही ने इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा 'क्या तुम जैसे इडियट को जन्म देने के बाद तुम्हारी मां एकदम पतली थी? कुछ भी बोलने से पहले सोचो क्योंकि तुम अपनी मां को रिप्रेजेंट कर रहे हो।'

4 of 5
परिवार के साथ जय-माही - फोटो : सोशल मीडिया
माही यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझसे यह मत पूछो कि मैं कैसी मां हूं। काश मैं भी तुम्हारी मां से पूछ पाती कि तुम कैसी औलाद हो।' बता दें कि माही ने 21 अगस्त 2019 को ही एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद उनका थोड़ा वजन बढ़ गया है। जिसे लेकर उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। लेकिन माही ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter
गौरतलब है कि अभिनेत्री माही विज काफी समय से टीवी से दूर हैं। आखिरी बार माही को सीरियल बालिका वधु में देखा गया था जिसके बाद से ही वो नदारद हैं। हालांकि उनके पति जय भानुशाली कई टीवी रिएलिटी शो होस्ट करते हुए दिखाई देते हैं। माही विज ने बीती 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया था। जय भानुशाली ने बेटी के पैर को चूमते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें