माही विज
- फोटो : instagram/mahhivij
माही ने बताया कि इस कुक के लिए उनके किसी दोस्त ने सिफारिश की थी। नौकरी पाने के लिए कुक ने अपने परिवार का वास्ता दिया था। इसके साथ ही कुक ने ज्यादा सैलरी मांगी थी, लेकिन फिर बातचीत के बाद उन्होंने कुक को उसी सैलरी पर रखा, जो उन्होंने तय की थी। इस मामले के बाद से ही जय भानुशाली और माही विज काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि जय और माही टीवी जगत के जाने-माने कलाकार है, जो कई शोज में काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी, जिसके बाद साल 2019 उनकी बेटी का जन्म हुआ था।