बिग बॉस में आखिरी पड़ाव पर हुए लाइव पब्लिक वोटिंग से लव के फैंस खासा नाराज हैं। लव इस वक्त घर में टॉप पर चल रहे हैं लेकिन इस हफ्ते उनके घर से बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है...लेकिन लव के फैंस का शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप है..
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में चल रही लाइव पब्लिक वोटिंग में चारों तरफ शिल्पा शिंदे का ही नाम गूंज रहा है। इसी बात से नाराज लव के फैंस ने आरोप लगाया है कि शो के मेकर्स ने लव को बाहर निकालने के लिए मॉल टास्क वाली बाजी खेली है।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, इसी के चलते ट्विटर पर लव के फैंस के ट्वीट की बौछार हो गई है। बता दें कि मॉल टास्क के लिए विकास, लव, शिल्पा और हिना नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन रैंकिंग टास्क में आकाश और पुनीश की जीत होने के कारण उन्हें इस टास्क से सेफ रखा गया।
4 of 5
Bigg Boss 11
मॉल टास्क में वोटिंग पूरी हो चुकी है और वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान इस बात का खुलासा करेंगे कि किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले है। एक और चौंकाने वाली बात ये भी है कि लव अकेले कॉमनर हैं बाकी विकास, हिना और शिल्पा तीनों ही सेलिब्रिटीज हैं।
बता दें कि लव के फैंस ने विरोध शुरू कर दिया है और शो मेकर्स पर विकास गुप्ता को जीतवाने का आरोप लगाया है। याद हो तो शिल्पा, हिना और विकास तीनों ही मुंबई से हैं और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हैं।