फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट

Sun, 19 Jan 2025 12:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शो में लव स्टोरी काफी पॉपुलर तो हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब नफरत भी देखने को मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस अपने हर सीजन के साथ दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरता है। शो में झगड़ों के साथ-साथ प्यार मोहब्बत भी देखने को मिलता है। वहीं, दर्शक भी दो लोगों की केमिस्ट्री को इतना पसंद करते हैं कि वह शो में बतौर कपल पेश आने लगते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शो में लव स्टोरी काफी पॉपुलर तो हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच खूब नफरत भी देखने को मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
चाहत पांडे-रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत पांडे-रजत दलाल
टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे हाल ही में, बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गई हैं। हालांकि, वह लोगों की पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक रही हैं और टॉप 5 की दावेदार भी थीं। शो में चाहत पांडे और रजत दलाल का कुछ दिनों तक लव एंगल भी निकला। हालांकि, बाद में फैमिली वीक में चाहत की मां ने आकर रजत को लताड़ लगाई। रजत का भी कहना था कि वह बाहर किसी और को डेट कर रहे हैं। अब आलम यह था कि दोनों ही एक-दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहातगी-राहुल महाजन - फोटो : एक्स
पायल रोहतगी-राहुल महाजन
अभिनेत्री पायल रोहतगी बिग बॉस 2 का हिस्सा रही थीं। इस शो में पायल ने राहुल महाजन को डेट किया था। दोनों को शो में साथ में रोमांस करते हुए भी देखा गया था। हालांकि, बाद में राहुल ने मोनिका बेदी से रोमांस करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पायल और राहुल में विवाद हुए और यह विवाद आज तक कायम भी हैं।

4 of 5
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमांशी खुराना-आसिम रियाज
बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी। शो के बाद भी लंबे समय तक दोनों साथ ही थे और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह रिश्ता चार साल तक चला भी था, लेकिन साल 2023 में दोनों की राहें अलग हो गईं और दोनों ने अपना ब्रेकअप अनाउंस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
बिग बॉस 8 की सबसे चर्चित जोड़ी करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की थी। करिश्मा इस कदर उपेन के प्यार में दीवानी थीं कि वह खुद सलमान खान से भी लड़ गई थीं। हालांकि, शो खत्म होने के बाद इस जोड़ी ने भी अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें