फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: बिग बॉस के इतने सीजन में महिलाओं ने मारी बाजी, पुरुषों के हाथ से छीनी ट्रॉफी, इस बार कौन होगा विनर?

Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज की इस खबर में हम आपको बिग बॉस की महिला विनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शो की यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन
1 of 9
बिग बॉस - फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 18' का विनर कौन होगा, इस बात का पता कुछ ही दिनों में चल जाएगा। जल्द ही इस शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा। शो में कुछ ही प्रतियोगी बचे हुए हैं, जिनमें से एक विनर बनेगा। हालांकि, लोगों की दिलचस्पी इस बात को लेकर बनी हुई है कि शो का यह सीजन को लड़का जीतता है या लड़की। आज की इस खबर में हम आपको बिग बॉस की महिला विनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शो की यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन

2 of 9
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari
सीजन 4
श्वेता तिवारी आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि श्वेता बिग बॉस सीजन 4 जीत चुकी हैं। इस रेस में उन्होंने खली को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन

3 of 9
जूही परमार - फोटो : एक्स
सीजन 5
बिग बॉस के सीजन 5 की विनर भी एक महिला ही थीं। इस सीजन को अभिनेत्री जूही परमार ने जीता था। हालांकि, यह पहला सीजन था, जब ट्रॉफी की एक और दावेदार हक चहल भी थीं। जूही ने उन्हें हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

4 of 9
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम
सीजन 6
बिग बॉस के छठे सीजन की भी विनर एक महिला ही थीं। बता दें कि सीजन 6 को जीतकर उर्वशी ढोलकिया ने हैट्रिक लगा दी थी और लगातार शो जीतने वाली तीसरी महिला विनर बनी थीं। इस रेस में उन्होंने इमाम सिद्दीकी को हराकर विनर की गद्दी अपने नाम की थी।
विज्ञापन

5 of 9
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gauaharkhan
सीजन 7
सलमान खान के शो बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान थीं। शो में गौहर की भाईजान के साथ खूब लड़ाई भी हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी गौहर ने शो के विनर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। गौहर ने मुखर्जी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन

6 of 9
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpa_shinde_official
सीजन 11
शिल्पा शिंदे भले ही इन दिनों टीवी पर सक्रिय नहीं हैं, लेकिन बिग बॉस सीजन 11 की विनर वही थीं। उन्होंने हिना खान को पछाड़कर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, लोगों का कहना था कि हिना भी इस ट्रॉफी की हकदार थीं।
विज्ञापन

7 of 9
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika
सीजन 12
बिग बॉस सीजन 12 की विनर थीं दीपिका कक्कड़। दीपिका ने कई बड़े सेलेब्स को पछाड़कर बिग बॉस की ट्रॉफी जीती थी और बॉस लेडी बनकर बाहर निकली थीं।

8 of 9
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
सीजन 14
बिग बॉस सीजन 14 की ट्रॉफी उठाने वाली महिला ही थीं। रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की बॉस लेडी बनकर ट्रॉफी अपने नाम की और राहुल वैद्य शो के रनर अप बनें।
विज्ञापन

9 of 9
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल बनी थीं, उन्होंने अभिनेता रणवीर शौरी जैसे मजबूत कंटेस्टेंट को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन को अनिल कपूर ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें