फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: शिवम शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- पड़ोस की भाभी संग बनाए थे शारीरिक संबंध

Mon, 14 Mar 2022 09:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का पहला रियलिटी शो लॉकअप बीते कई दिनों से चर्चा में है। यह शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में बतौर कैदी नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स और उनके चौंकाने वाले खुलासे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का पहला रियलिटी शो लॉकअप बीते कई दिनों से चर्चा में है। यह शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में बतौर कैदी नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स और उनके चौंकाने वाले खुलासे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर शो में हुए खुलासों की वजह से यह रियलिटी शो चर्चा में है। दरअसल शो के हिस्से के तहत नॉमिनेटेड कंटेंस्टेंट्स को खुद को बाहर होने से बचाने के लिए अपना एक राज सबके सामने बताना पड़ता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में तहसीन पूनावाला से लेकर सायशा शिंदे तक कई कंटेस्टेंट ने हैरान करने वाले खुलासे किए। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा द्वारा किए गए खुलासे ने सभी को चौंका कर रख दिया। दरअसल शिवम ने खुद को शो से बाहर होने से बचाने के लिए एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन हर किसी के होश उड़ गए।

विज्ञापन

3 of 5
शिवम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शो के लेटेस्ट एपिसोड में लॉकअप की चार्जशीट में शिवम शर्मा, पायल रोहतगी और करणवीर बोहरा का नाम शामिल था। ऐसे में खुद को एलिमिनेट होने से बचाने के लिए शिवम ने बजर दबाकर अपना राज सबके सामने बताने का फैसला किया। इस दौरान अपना सीक्रेट बताते हुए शिवम ने कहा कि उन्होंने एक बार अपनी मां की दोस्त के साथ संबंध बनाए थे। शिवम ने बताया कि उनकी मां की दोस्त तलाकशुदा थी और संबंध बनाने में दोनों की आपसी सहमति थी। 

4 of 5
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी बताया कि वह महिला उनके घर के पास ही रहती थीं और उन्हें पसंद करती थी। वह उस महिला को भाभी कहते थे। शिवम ने कहा कि कि यह कोई गंदा काम नहीं था। वह तलाकशुदा थी और मैं उनकी मदद करना चाहता था। मैं वाइट सॉस पास्ता अच्छा बनाता हूं, तो मैं पास्ता बनाकर उनके जाता था और वहां अच्छा समय भी गुजरता था। यह बहुत ही पुरानी बात है। करीब 8-9 साल पुरानी, जब मैं कॉलेज में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

इतना ही नहीं अपने खुलासे के बाद शिवम ने आगे कहा कि इसे कहते हैं प्यार दो और प्यार लो, क्योंकि जिंदगी दुखों से भरी हुई है और हमें खुशियां बांटने चाहिए। वहीं, शिवम के इस सीक्रेट को सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जबकि बबीता फोगाट उनके इस सीक्रेट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की शिवम को उस वक्त उम्र का लिहाज कर लेना चाहिए था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें