सारा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सारा खान ने उन लोगों को भी जवाब दिया है, जो ये कहते हैं कि अभिनेत्री जानबूझकर विवादों में रहती हैं। सारा ने कहा, 'मुझे कुछ विवादों से परिभाषित किया जाता है, जो काफी पहले मेरे साथ हुए थे। कहा जाता है कि मैं फेमस होने के लिए खुद ही विवादों को बनाती हूं। मैं सिर्फ उन लोगों को बताना चाहती हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये अफवाह गलत है। मेरा काम पिछले 16 साल से मुझे परिभाषित कर रहा है और मैं वही हूं।'