बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं, जो अपने विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में पूनम पांडे का नाम भी शामिल है। पूनम पांडे जब से कंगना रणौत की जेल में शामिल हुई हैं, तब से ही वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करती नजर आ रही हैं। पूनम ने शो में अपने पति सैम बॉम्बे और अपनी शादी से जुड़ी कई बातें की हैं। वहीं, अब पूनम ने ‘लॉक अप’ में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और बताया कि है कि उन्होंने ऐसे भी दिन देखे हैं, जब उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे।