फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रणौत ने सलमान खान पर साधा निशाना, कंटेस्टेंट्स को लताड़ते हुए बोलीं- भाई का घर नहीं है

Sun, 06 Mar 2022 03:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की तुलना कई बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से हो चुकी है। 'बिग बॉस' के 15 सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अब इस शो को घर भी कहा जाता है। लेकिन ‘लॉक अप’ के कंटेस्टेंट्स भी अपने शो को जेल की बजाय घर कहते हुए सुनाई दे चुके हैं, जिस वजह कंगना रणौत भड़कती हुई नजर आई हैं। आज यानी रविवार को इस शो का पहला एलिमिनेशन होगा, जिसमें कंगना रणौत फायर वाले मूड में नजर आएंगी। इस दौरान कंगना रणौत सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगी। इतना ही नहीं, कंगना सलमान खान के शो को भी बातों-बातों में बीच में ले आएंगी।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कंगना सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में कंगना कहती दिख रही हैं, ‘जेल को घर समझना बंद करें।’ इसके बाद वह सबको एक-एक करके सुनाती हैं। कंगना पायल से कहती हैं कि लगता नहीं है कि आपको इस बात का अभी भी अहसास है कि आप जेल में आई हैं। इसके बाद वह तहसीन पूनावाला के लिए कहती हैं कि आप पता है कैसे हैं। बिना नमक की बिरयानी।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कंगना रणौत स्वामी चक्रपाणी को कहती हैं कि आप यहां पर क्या मठ खोलने आए हैं। इतना ही नहीं, कंगना सारा खान के साथ फ्लर्ट करने पर शिवम वर्मा का भी मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं, ‘तुम ये जो लड़की के साथ फ्लर्ट कर रहे हो... हो जाता है क्या दो दिन में प्यार।’ कंगना यहीं शांत नहीं होतीं। वह सायशा शिंदे को भी निशाने पर लेती हैं और उन्हें शो के गार्ड का अनादर करने पर खरी-खोटी सुनाती हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे गार्ड पर चिल्लाना मत।' इसके बाद कंगना रणौत सबसे कहती हैं, ‘ये आपके भाई का घर नहीं है।’ बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस को फैंस ‘घर’ कहते हैं और सलमान खान को ‘भाई’ भी कहा जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना के इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं, जिसमें से कोई एक आज बाहर हो जाएगा। शो के पहले हफ्ते में अंजलि अरोड़ा, स्वामी चक्रपाणि, मुनव्वर फारूकी, सिद्धार्थ शर्मा और शिवम शर्मा नॉमिनेट हैं और उनमें से एक आज इस शो को अलविदा कह देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें