फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण और महाभारत की वापसी, अरुण- दीपिका के अलावा धार्मिक किरदार में हिट हो चुके हैं ये सितारे

Sun, 29 Mar 2020 04:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धार्मिक टीवी शोज के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां हाल फिलहाल में ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत की वापसी हुई है तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि का पावन पर्व भी जारी है। ऐसे में छोटे पर्दे पर धार्मिक शोज के लिए दर्शकों का उत्साह चरम सीमा पर है। हालांकि धार्मिक टीवी शोज के जहां कई फायदे होते हैं तो वहीं सितारों के लिए एक उसका दूसरा पहलू भी होता है। रामायण की वापसी के चलते रामानंद सागर के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका सुर्खियों में बने हैं। इस स्पेशल पैकेज में हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई।
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
रामायण
सबसे पहले बात करते हैं दोबारा शुरू हुए टीवी शो रामायण की। 25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर एक ऐसा टीवी शो शुरू हुआ जिसने इतिहास रच दिया। शो का नाम था 'रामायण', जिसके निर्देशक थे रामानंद सागर। टीवी शो रामायाण 31 जुलाई 1988 तक टेलिकास्ट हुआ था। इतने वक्त में रामायण के 78 एपिसोड दर्शकों के सामने आए थे, लेकिन इन 78 एपिसोड्स ने दर्शकों पर ऐसा जादू डाला जो आज तक कोई शो नहीं कर पाया। उस वक्त में रामायण को लोगों को प्यार कुछ ऐसे मिलता था कि शो शुरू होने से पहले टीवी की आरती उतारी जाती थी। न सिर्फ आरती बल्कि साथ ही साथ शो खत्म होने के बाद प्रसाद बांटा जाता था। चूंकि उस वक्त हर घर में टीवी भी नहीं था जो कई सारे लोग एक घर में बैठकर एक साथ रामायण देखते थे।  न सिर्फ टीवी शो बल्कि साथ ही साथ रामायण के किरदारों को भी दर्शकों ने भगवान जैसा ही दर्जा दिया। रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका में दीपिका चिखलिया और राम की भूमिका में अरुण गोविल नजर आए थे। इन दोनों को दर्शकों को इतना प्यार मिला की लोग सच में उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे थे। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिला जब लोग हकीकत में इनके पैर छूने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 5
ramayan serial - फोटो : ramayan serial
दारा सिंह
रामानंद की रामायण में ही राम सीता के अलावा हनुमान के किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। शो में हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था। दारा सिंह की लंबी-चौड़ी कद-काटी के आगे अच्छे-अच्छे एक्टर्स फेल थे। इसलिए इस बड़े रोल के लिए दारा सिंह को ही चुना गया। बता दें कि दारा सिंह एक पहलवान भी रह चुके हैं और अखाड़े के हर दांव-पेंच से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। वैसे दारा सिंह ने हनुमान से न सिर्फ लोगों का दिल जीता था बल्कि साथ ही साथ उस वक्त के मुताबिक शो के लिए एक मोटी फीस भी ली थी। दारा सिंह ने रामायण में हनुमान के किरदार के लिए 30 से 33 लाख रुपये लिए थे।

अरविंद त्रिवेदी
एक तरफ जहां रामायण में अपने किरदारों के चलते अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और दारा सिंह को दर्शकों का खूब प्यार मिला तो वहीं अरविंद त्रिवेदी को लोग हकीकत में ही रावण मानने लगे थे। ऐसे में कुछ लोग तो उनसे नफरत तक करने लगे थे। बता दें कि रावण के किरदार और अरविंद त्रिवेदी में एक बात समान थी कि दोनों ही शिव भक्त थे।

4 of 5
धार्मिक टीवी शोज के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
आज के वक्त में भी हिट हैं धार्मिक शोज और किरदार
दरअसल ऐसा नहीं है कि सिर्फ दूरदर्शन के वक्त पर ही टीवी शोज के धार्मिक किरदारों को लोगों ने पसंद किया। आज के वक्त में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अलग अलग टीवी शोज में अलग अलग धार्मिक किरदार निभाया और दर्शकों का प्यार जीता। एक नजर कुछ ऐसे ही कुछ और सितारों पर जिन्होंने धार्मिक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।
  • पूजा बोस: देवों के देव महादेव सीरियल में पार्वती का किरदार
  • ग्रेसी सिंह: टीवी शो 'संतोषी मां' में माता संतोषी का किरदार
  • सौरभ पांडे: सूर्यपुत्र कर्ण में कृष्णा का किरदार
  • मौनी रॉय: देवों के देव महादेव में सती का किरदार
  • सोनारिका भदौरिया: देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार
  • निर्भय वाधवा: टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में हनुमान का किरदार
  • मदिराक्षी मुंडले: टीवी शो सिया के राम में सीता का किरदार
  • मोहित रैना: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में शिव का किरदार
  • आशीष शर्मा: टीवी शो 'सिया के राम' में राम का किरदार
  • सौरभ राज जैन: टीवी शो 'महाभारत' में कृष्णा का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक किरदार निभाना बना समस्या
ऐसे नहीं है कि धार्मिक किरदार निभाने से सितारों को सिर्फ और सिर्फ फायदा ही हुआ है। अगर इसके एक सिक्के के पहलू में बड़ा फायदा है तो वहीं दूसरे सिक्के के पहलू में कई नुकसान भी हैं। दरअसल जब कोई सितारा हर दिन दर्शक के सामने किसी धार्मिक किरदार में आता है तो दर्शक सिर्फ और सिर्फ उसे वैसे ही पसंद करना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद जब बाद में वो सेलेब किसी और किरदार में आता है तो दर्शक उसे सिरे से नकार देते हैं। इसका खामियाजा अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया जैसे कई किरदार भुगत चुके हैं।

बदल रहा है दर्शक
वैसे बदलते दौर में न सिर्फ टीवी शोज के तरीके बदले हैं बल्कि साथ ही साथ दर्शक भी बदले हैं। दरअसल कुछ साल पहले तक इंटरनेट और सोशल मीडिया न के बराबर था ऐसे में सिर्फ और सिर्फ किरदार के दम पर ही दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पहचानते थे और जब अचानक से उनका दूसरा पहलू सामने आता थो तो वो उसे अपना नहीं पाते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया की मदद से सितारे अपनी जिंदगी के दूसरे पहलू के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं। ऐसे में जब टीवी की 'सीता' अगर 'गीता' के रूप में दूसरे किरदार करती नजर आती है तो दर्शक उस किरदार को भी वक्त देते हैं और सिरे से नकारते नहीं हैं। मौनी रॉय और आशीष जैन जैसे कई सितारे इस बात का उदाहरण हैं। जिन्होंने अपने धार्मिक किरदारों से फैंस का दिल जीता तो वहीं बाद में दूसरे किरदारों से अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें