1988-90 में बीआर चोपड़ा की महाभारत ने दर्शकों पर जो जादू चलाया था वो आज भी बरकरार है। महाभारत को कई बार और कई लोगों ने बनाने की कोशिश की, लेकिन बीआर चोपड़ा जैसी महाभारत की कहानी कोई नहीं दिखा पाया। इस सीरियल के हर एक किरदार को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो महाभारत को रीटेलीकास्ट किया गया और दर्शकों ने एक बार फिर इसे देखा। इस सीरियल के बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो अब गुमनाम हो चुके हैं। इसमें कुंती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नाजनीन का नाम भी शामिल हैं।
गुमनामी की जिंदगी जी रहीं नाजनीन
पांडवों की मां कुंती का किरदार निभाकर नाजनीन लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री बन गईं थीं। 23 फरवरी 1958 में कोलकाता में जन्मीं नाजनीन बचपन से ही बेहद ही खूबसूरत थीं। उनके पिता प्रिटिंग प्रेस के मालिक थे। वो बचपन से ही सिनेमा में दिलचस्पी लेती थीं। हालांकि नाजनीन एयर होस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन उनकी मां को लगा कि बेटी का फ्लाइट में काम करना सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में जब नाजनीन को फिल्मों का ऑफर मिला तो उन्होंने इसी में अपना करियर बना लिया। हालांकि आज वो लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नाजनीन से जुड़ी खास बातें।