फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Parimoo: शक्तिमान में 'पावर' बोलकर मशहूर हुए थे ललित परिमू, जानें आजकल कहां हैं एक्टर?

Wed, 28 Sep 2022 06:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ललित परिमू - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक के टीवी शो 'शक्तिमान' को बच्चों के साथ बड़े भी खूब पसंद किया करते थे। आज भी जब इस सीरियल की बात की जाती है तो उस जमाने के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस धारावाहिक में शक्तिमान और किल्विष के अलावा एक और किरदार, डॉ जैकॉल काफी मशहूर हुआ था। इस किरदार को ललित परिमू ने निभाया था। अपने रोल की वजह से वह देश भर में काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे। उनकी गिनती शक्तिमान के सबसे बड़े दुश्मनों में होती थी। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि 'डॉ जैकॉल' आजकल कहां हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ललित परिमू - फोटो : Twitter
ललित का जन्म साल 1964 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। अब तक वह कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 'साया', 'कोरा कागज', 'सीआईडी', 'रिश्ते', 'केसरिया बालम आओ हमारे देस' जैसे टीवी शो में वह काम कर चुके हैं। हालांकि उन्हें शक्तिमान की वजह से सबसे अधिक शोहरत हासिल हुई। छोटे पर्दे के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ललित परिमू - फोटो : Twitter
 'हम तुम पे मरते हैं', 'हैदर' और 'मुबारकां' जैसी बड़ी फिल्मों में वह एक्टिंग करते दिख चुके हैं। साल 2020 में उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म कांचली में देखा गया था। एक्टिंग के अलावा वह लेखन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। 'मैं मनुष्य हूं' किताब उन्होंने ही लिखी है। कोरोना महामारी के दौरान एक्टर गंभीर रूप से वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि इस बीमारी से जंग जीतने में वह कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
ललित परिमू - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी के अलावा ललित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना डेब्यू कर चुके हैं। वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में वह नजर आ चुके हैं। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था। लोगों को इस सीरीज के साथ ललित का किरदार भी पसंद आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में ललित खुद की एक्टिंग एकेडमी चलाते हैं। एक्टिंग में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को उनका संस्थान अभिनय के गुर सिखाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें