फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादेंः इन टीवी सीरियल्स के टाइटल सॉन्ग हुए थे मशहूर, साथ गुनगुनाते थे दर्शक

Thu, 06 May 2021 12:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तेरे लिए - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया हमेशा से बड़ी निराली रही है। जहां फिल्में दर्शकों को दो तीन घंटे बांधने का काम करती हैं तो वहीं टीवी पर आने वाले सीरियल काफी लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। 90 के दशक में टीवी सीरियल्स को लेकर दर्शकों के बीच कुछ अलग ही दीवानगी देखने को मिलती थी। इन सीरियलों की कहानियां ही नहीं बल्कि टाइटल सॉन्ग भी काफी मशहूर हुए थे। जैसे ही ये गाने टीवी पर आते लोग इसे गुनगुनाते हुए दिलचस्पी के साथ सीरियल देखने लगते थे। तो चलिए आज आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा करते हुए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सीरियलों के बारे में जिनके टाइटल सॉन्ग हूए थे मशहूर।
विज्ञापन

2 of 6
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया
क्योंकि सास भी कभी बहू थी

एकता कपूर के सबसे हिट और लंबे समय तक चलने वाले शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के टाइटल सॉन्ग को भला कौन भूल सकता है। इस शो से ही स्मृति ईरानी को पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने तुलसी का किरदार निभाया था। इसके टाइटल सॉन्ग 'रिश्तों के भी रुप बदलते हैं....'से सीरियल की शुरूआत होती थी और आज भी लोगों को ये गाना याद है।



विज्ञापन

3 of 6
दिल मिल गए - फोटो : Instagram
दिल मिल गए

डॉक्टरों की इस कहानी में उनकी निजी जिंदगी से लेकर अस्पताल तक की समस्याएं, खुशियां, उलझनें सब कुछ इस शो में दिखाया गया था। इस शो के टाइटल सॉन्ग को भी काफी पसंद किया गया था। 'हम तो चले थे दोस्त बनने....'गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस टाइटल सॉन्ग को सोनू निगम ने गाया था।



4 of 6
कसौटी जिंदगी की - फोटो : सोशल मीडिया
कसौटी जिंदगी की

एकता कपूर का एक और शो जो दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुआ था वो था 'कसौटी जिंदगी की'। इस शो के टाइटल सॉन्ग 'चाहत के सफर में....'को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ब्लैक और रेड थीम से सजे इस गाने के फैंस जरूर गुनगुनाते थे। इस टाइटल सॉन्ग में ही अनुराग-प्रेरणा की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी।

विज्ञापन

5 of 6
काव्यांजलि - फोटो : सोशल मीडिया
काव्याजंलि

अनीता हसनंदानी ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी। 'काव्यांजलि' का टाइटल सॉन्ग 'वो मिले थे....' तो हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। इस सीरियल में अनीता और एजाज बेहद प्यारे कपल लगते थे। शो को पसंद करने वाले सभी फैंस इस गाने को आज भी नहीं भूले हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेरे लिए - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे लिए

कैलाश खेर की आवाज में सजा गाना 'तेरे लिए...' शो 'तेरे लिए' का टाइटल सॉन्ग था। इस गाने में दो चाहने वालों की तड़प और उनकी प्रेम कहानी देखने को मिलती थी। इस शो के टाइटल सॉन्ग को उस समय हर कोई गुनगुनाता था और आज भी ये लोगों को काफी पसंद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें