साल 2000 में टीवी पर प्रोड्यूसर एकता कपूर एक सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ लेकर आईं। इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। सीरियल के जरिए कई कलाकार भी मशहूर हुए। जानिए, सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के चर्चित कलाकार अब कहां हैं? क्या कर रहे हैं?
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रोड्यूसर एकता कपूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वापस लेकर आ रही हैं। साल 2000 में शुरू हुआ यह सीरियल लगभग आठ साल तक चला था। इस सीरियल ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सीरियल के कुछ कलाकार काफी पॉपुलर भी हुए। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के वो चर्चित कलाकार अब कहां हैं? क्या करते हैं, जानिए?
स्मृति ईरानी
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था। यह सीरियल का मुख्य किरदार थे। तुलसी के नाम से ही स्मृति ईरानी को एक लंबे वक्त तक पहचाना गया। अब स्मृति ईरानी राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं, वह महिला एवं बाल विकास मंत्री भी रह चुकी हैं।
अमर उपाध्याय
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ थीं में अमर उपाध्याय ने मिहिर का किरदार निभाया था, यह तुलसी (स्मृति ईरानी) के पति का रोल था। मिहिर के किरदार की जब सीरियल में मौत दिखाई गई थी, टीआरपी के कई रिकॉर्ड ब्रेक हो गए थे। दर्शकों की डिमांड पर मिहिर के किरदार को सीरियल में फिर से वापस लाया गया। अगर अमर उपाध्याय की बात करें तो वह अब भी टीवी सीरियल और हिंदी, गुजराती फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं।
4 of 6
रोनित रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
रोनित रॉय
टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को अमर उपाध्याय ने एक वक्त के बाद छोड़ दिया था। ऐसे में सीरियल में मिहिर का किरदार रोनित रॉय ने निभाया। रोनित रॉय को भी इस किरदार में काफी पसंद किया गया। रोनित रॉय इन दिनों फिल्मों में नजर आते हैं, फिल्मों में विलेन भी बन चुके हैं। साथ ही वह एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। रोनित रॉय की एजेंसी बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को सिक्योरिटी देती है।
विज्ञापन
5 of 6
मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi
मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी भी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हिस्सा रहीं। सीरियल में उन्होंने मंदिरा गुजराल नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार से दर्शकों ने काफी नफरत की। दरअसल, सीरियल में यह किरदार तुलसी की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने का काम करता है। जहां तक मंदिरा का सवाल है तो वह क्रिकेट कमेंट्री करके भी काफी मशहूर हुईं, अभी भी क्रिकेट कार्यक्रमों से जुड़ी रहती हैं। साथ ही अभिनय में भी सक्रिय हैं।
जया भट्टाचार्य
जया भट्टाचार्य ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल नाम की महिला का किरदार किया। ये किरदार भी सीरियल में तुलसी (स्मृति ईरानी) से दुश्मनी निभाता रहा। इस किरदार में जया भट्टाचार्य को काफी पॉपुलैरिटी मिली। इन दिनों भी जया भट्टाचार्य टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय करती हैं। इसी तरह सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अपरा मेहता, श्वेता क्वात्रा, सुमित सचदेव, मौनी रॉय जैसे कई टीवी कलाकार नजर आए।