फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए जमकर मेहनत कर रहीं स्मृति ईरानी, क्या अमर उपाध्याय संग फिर जमेगी जोड़ी ?

Sat, 05 Apr 2025 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल की जल्द ही वापसी होने जा रही है। इस शो में स्मृति ईरानी एक बार फिर से अमर उपाध्याय के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : एक्स
छोटो पर्दे के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर से स्क्रीन पर लौटने जा रहा है। प्रोड्यूसर एकता कपूर इस बार शो को स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ दोबारा शुरू करने की योजना बना रही हैं। फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।
Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डिनर से की सुहाना ने वीकेंड की शुरूआत, साथ में दिखी ये बेस्टफ्रेंड
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शो को लेकर आई ये जानकारी
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शो एक सीमित सीरीज के तौर पर तैयार हो रहा है। एकता कपूर और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रही है, लेकिन अभी शो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शो के निर्माता हर डिटेल को गोपनीय रखने की कोशिश कर रहे हैं। 
Dhanshree Verma: तलाक के बाद अब खतरों से खेलती नजर आएंगी धनश्री वर्मा, इस रियलिटी शो का बनेंगी हिस्सा
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @smritiiraniofficial
पुराने अंदाज में होगी शो की शुरुआत
खबर यह भी है कि स्मृति ईरानी अपने पुराने किरदार 'तुलसी' के जरिए शो में नजर आने वाली हैं। शो की शुरुआत उसी मशहूर सीन से होगी, जिसमें तुलसी अपने परिवार को रूबरू करवाती हैं। इसे उसी पुराने लोकेशन पर फिल्माया जाएगा।

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
शो के लिए जमकर मेहनत कर रहीं स्मृति ईरानी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अमर उपाध्याय ने अपने चल रहे शो 'डोरे' को इसी वजह से जल्दी छोड़ दिया। दूसरी ओर, महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं स्मृति ईरानी इस शो के लिए खास मेहनत कर रही हैं। फैंस के बीच इस खबर से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। एकता कपूर जून 2025 में इस शो की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : यूट्यब
साल 2000 में शुरू हुआ था शो
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पहली बार साल 2000 में शुरू हुआ था। गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी तुलसी नाम की एक आदर्श बहू के इर्द-गिर्द घूमती है। तुलसी की शादी एक अमीर बिजनेसमैन के पोते मिहिर विरानी से होती है। दोनों मिलकर अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं। यह शो 8 साल तक चला और इसने स्मृति ईरानी को रातोंरात स्टार बना दिया। हर घर में उनकी पहचान 'तुलसी' के नाम से होने लगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें