फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस TV एक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8 महीने में निभाए 75 किरदार, एक बार तो 5 बीवियां

Mon, 02 Apr 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Singh
सीरियल में अक्सर कुछ रोल ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते है। फिर चाहे 'खिचड़ी' की हंसा हो या फिर कपिल शर्मा शो के डॉक्टर गुलाटी। यह दोनों किरदार लोगों के घरों का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं अब एक्टर राहुल सिंह का रोल न केवल फेमस हुआ बल्कि उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kya Hal Mister Panchal
राहुल सिंह इस समय 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' सीरियल में घर जमाई प्रताप सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनकी एक या दो नहीं बल्कि पांच बीवियां है। जानकारी के मुताबिक इस सीरियल में राहुल ने 75 अलग-अलग रोल निभाए हैं जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kya Hal Mister Panchal
इस रिकॉर्ड से राहुल बेहद खुश है। ट्रैक के अनुसार एक्टर्स के सीरियल में रोल बदलते रहते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सीरियल में एक एक्टर ने 75 रोल निभाए हो। इस बारे में राहुल ने कहा - 'बेहद खुश हूं लोगों को सालों लग जाते हैं लेकिन मैंने इतने कम समय में यह कर पाया। वैसे तो मेरे दिल के सभी किरदार करीब है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भोलेनाथ, पोस्टमैन और हिंगराज बाबा का किरदार मुझे ज्यादा पसंद है।'
 

4 of 5
Kya Hal Mister Panchal
राहुल मुख्यरूप से बिहार के जमुई के रहने वाले है। एक्टिंग को करियर बनाने के इरादे से वह मुंबई आए थे और यही से ग्रेजुएट किया। राहुल इससे पहले रुक जाना नहीं, बड़ी दूर से आए है सीरियल में काम कर चुके हैं। 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' सीरियल 2017 से चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kya Hal Mister Panchal
इस शो की कहानी 'महाभारत' की द्रौपदी से प्रेरित है। इसमें राहुल सिंह पांचाल का किरदार निभा रहे है जिसकी शादी पांच अलग-अलग गुणों वाली लड़कियों से हो जाती है। यह कॉमेडी सीरियल है जिसमें बदलते ट्रैक को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें