टीवी की दुनिया के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक कुशाल टंडन पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सिनेमा की दुनिया से दूर रहने के बाद भी अभिनेता आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहने वाले कुशाल टंडन को लोग पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाते देखना चाहते हैं। ऐसे में उन फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, खबर आ रही है कि कुशाल टंडन पूरे छह साल बाद एकता कपूर के शो से टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं।