अनुपमा
- फोटो : social media
अनुपमा
स्टार प्लस का शो अनुपमा जब से शुरू हुआ है, तभी से इसने लिस्ट में टॉप पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा की जिंदगी में आते में तूफान हर किसी को पसंद आते हैं। इस समय शो में अनुज और अनुपमा के बीच आई दरार का ट्रैक चल रहा है, जो शो को एक नया मोड़ देने का काम कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में लीप लाया जाएगा। इस हफ्ते शो को 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।