फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, कहा- 'मैं उनके खर्चे उठाती थी, हमारे रिश्ते में...'

Sun, 05 Jan 2020 06:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo
अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी (उम्र 42 साल) ने पंखे से लटककर खुदकुशी की। उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
ऑड्रे - फोटो : Twitter
अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। इसके बाद से हर जगह कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। इतना ही नहीं कुशल की शोक सभा में भी उनकी पत्नी चेहरा छुपाये हुए ही पहुंचीं। अब कुशल ने निधन के आठ दिन बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 6
कुशाल पंजाबी - फोटो : social media
कुशाल पंजाबी के सुसाइड पर उनकी पत्नी ऑड्री डोलहेन ने कहा है, "हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। कुशल अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।''

4 of 6
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- ''इतना ही नहीं उनके खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी। मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।''
विज्ञापन

5 of 6
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। इसमें लिखा है, "मेरी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा मेरे माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए जबकि बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दिया जाए।" इससे पता चलता था कि कुशल अपनी जिंदगी में परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल ने साल 2015 में ऑड्री डॉलेन से शादी की थी और अप्रैल 2016 में उनके एक बेटा हुआ था। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। नौ फ़िल्मों में भी उन्होंने छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था। सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में दिख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें