Sanjay Gagnani, Poonam Preet
संजय गगनानी और पूनम प्रीत पिछले छह सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी फिलहाल शादी नहीं करेगी क्योंकि दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। रिंग सेरिमनी के वक्त एक्टर अभिषेक कपूर और एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी भी नजर आए। दोनों 'कुंडली भाग्य' में संजय गगनानी के साथ काम कर रहे हैं।