टेलीविजन सीरियल 'इश्कबाज' में ट्विस्ट का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर सीरियल में अनिका की मौत का इल्जाम शिवाय के सिर पर आया है तो वहीं अब इस सीरियल में अनिका की एक और धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
Surbhi Chandna
दरअसल, सीरियल में वीर और शिवाय की दुश्मनी दिखाई जा रही है। जिस बीच वीर शिवाय को पानी में ऐसा कुछ मिलाकर दे देता है कि वह उसके कहने पर अनिका को मार देता है। यहां तक की उसे पुलिस भी पकड़ कर लेने के लिए आ जाती है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही है कि अब सीरियल में अनिका डबल रोल में नजर आएंगी। अनिका के दूसरे रोल का लुक भी सामने आ गया है। इस लुक में वह एकदम गांव की छोरी रूप में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Surbhi Chandna
अनिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने ड्रेसिंग सेन्स की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे में उनका यह गांव वाला लुक 'नसीब अपना अपना' फिल्म में नजर आई चंदो से काफी हद तक मिलता जुलता है।
अनिका ने गुलाबी रंग की स्कर्ट के साथ काले रंग के टॉप को पहना हुआ है। तो वहीं उनकी चंदो वाली चोटी कहर ढा रही है। इसके साथ ही डार्क मेकअप और बालों पर गजरा उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना रहा है। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अनिका का यह रूप दर्शकों को कितना पसंद आएगा?