फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है मोहब्बतें में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, 'कुमकुम भाग्य' में निभा चुकी हैं अहम किरदार

Sat, 24 Mar 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ye Hai Mohabbatein
टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। सिम्मी और परम के बाद अब शो में नए वैंप की एंट्री होगी जो इशिता और रमन की परेशानियां बढ़ाएगी। यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि चारु मेहरा हैं जो सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में पूर्वी का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा चारु 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Charu Mehra
सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में अपनी एंट्री के बारे में चारु ने कहा, 'हां मैं इस सीरियल में नजर आने वाली हूं। शो में मेरा किरदार रहस्यमयी होगा जो रमन और इशिता की जंदगी में आए ट्विस्ट को और बढ़ाने का काम करेगा।' बता दें कि चारु की एंट्री शो में तब होने जा रही है जब इशिता अपनी आंखों की रौशनी खो चुकी है और सिम्मी उसे जान से मारने की प्लानिंग कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Sangram Singh
कैंसर नहीं, गोली लगने से होगी अशोक की मौत
सीरियल के मौजूदा ट्रैक के मुताबिक अशोक का कैंसर उस स्टेज पर पहुंच चुका है जहां उसका इला़ज संभव नहीं है। इसलिए वह फैसला करता है कि वह अपनी आखें इशिता तो दान दे देगा। इस बात से सिम्मी     और परम इतने परेशान हो जाते हैं कि वे इशिता का मर्डर प्लान करते हैं। आगे के प्लॉट के मुताबिक परम और सिम्मी इशिता को किडनैप करवाएंगे और उसके शरीर से बॉम्ब बांध देंगे।

4 of 5
Divyanka Tripathi
इशिता को ढूंढ़ते हुए अशोक, रमन और आदित्य वहां पहुंचेंगे। तभी अपहरणकर्ता गोलीबारी शुरू कर देते हैं जिसमें रमन की जान बचाते-बचाते अशोक की जान चली जाएगी। वहीं इशिता को पता चलता है कि परम यह बात जानता है कि उसकी बेटी अनन्या की मौत इशिता की वजह से नहीं बल्कि पीहू की वजह से होगी। परम इशिता को धमकी देता है कि वह यह बात सभी को बता देगा और पीहू को जेल जाना पड़ेगा। इशिता ने परम को ऐसा ना करने को कहा और यह भी आश्वासन दिया कि वह सिम्मी की सच्चाई किसी को नहीं बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ye Hai Mohabbatein - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग लंदन में चल रही है। शो की लीड स्टारकास्ट- दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, अनीता हसनंदानी, विवेक दहिया, कृष्णा मुखर्जी, अली गोनी वहां शो के नए ट्रैक की शूटिंग कर रहे हैं। शो की प्रोड्यूजर एकता कपूर भी अपने एक्टर्स के साथ ब्रिटेन की खूबसूरत वादियों में मौज-मस्ती कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें